पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
19-Oct-2019 05:10 PM
DELHI : आयकर विभाग ने एक धर्मगुरु के 40 ठिकानों पर छापेमारी की है। खुद को कल्कि भगवान बताने वाले धर्मगुरु के ठिकानों पर छापेमारी के बाद आयकर विभाग को उनके 500 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का पता चला है। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु के दर्जनों ठिकानों पर आयकर विभाग ने 16 अक्टूबर से छापेमारी शुरू की थी।
कल्कि भगवान बताने वाले इस धर्मगुरु के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान आयकर विभाग की टीम को 18 करोड रुपए के अमेरिकी डॉलर भी मिले हैं जबकि लगभग 90 किलो सोने के जेवर और 5 करोड़ से ऊपर के डायमंड भी छापेमारी में मिले हैं।
खुद को कल्कि भगवान बताने वाले इस धर्मगुरु का असली नाम विजय कुमार है। 70 वर्षीय धर्मगुरु विजय कुमार अपने आप को भगवान विष्णु का दसवां अवतार बताता है। इसने 80 के दशक में धर्म को व्यवसाय के तौर पर अपनाया और जीवाश्रम नाम की संस्था बनाकर बड़ा साम्राज्य खड़ा किया। धर्म गुरु बनने के पहले विजय कुमार एलआईसी में एक मामूली क्लर्क की नौकरी करता था लेकिन आज उसके पास 500 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है। देशभर में उसके कई बेनामी संपत्ति के साथ-साथ विदेशों में भी उसने बड़ी संपत्ति अर्जित कर रखी है।