जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार
25-May-2022 11:18 AM
PATNA : बिहार में अपराध की घटनाओं को रोकने के लिए बिहार के डीजीपी एसके सिंघल ने सभी थानेदारों को आदेश दिया है कि 2 दिनों तक किसी भी थाने में अगर गिरफ्तारी अपराधियों की नहीं होती है तो थानेदार को जवाब देना होगा. आपको बता दें कि बिहार में लॉयन ऑर्डर की स्थिति को मजबूत करने के लिए सरकार ने कई तरीके के निर्देश दिया है.
सूबे के डीजीपी इस दिशा में आदेश देते हुए कहा है कि गंभीर मामलों के अपराधियों को हर हाल में एक गिरफ्तार किया जाए. डीजीपी एसके सिंघल ने कहा है गंभीर मामलों के अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए. अगर किसी थाने में 2 दिन तक एक भी गिरफ्तारी नहीं होगी तो उस थाने के थानेदार से स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश सभी जिलों के एसपी को दिया गया है. मंगलवार को सरदार पटेल भवन स्थित पुलिस मुख्यालय में डीजीपी ने वरीय अधिकारियों के साथ बैठक की, इस बैठक में जिला के रेल पुलिस अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे . बीजेपी ने जिला थाना स्तर तक लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने के लिए जल्द से जल्द तत्कालीन व्यवस्था करने को कहा है. इसके लिए अफसरों को रिटायर सहायक अवर निरीक्षक तथा पुलिस अवर निरीक्षक स्तर के पदाधिकारियों को संविदा पर नियोजित करने के काम में तेजी लाने का भी निर्देश दिया है.
साथी साथ बिहार पुलिस की नई व्यवस्था डायल 112 में पीटीसी उतरने सिपाहियों की नियुक्ति करने का भी निर्देश डीजीपी ने दिया है. आपको बता दें कि पटना जिले में इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम यानी डायल 112 के क्रियान्वयन के लिए पीटीसी पास सिपाहियों को प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया है. पुलिस मुख्यालय के अफसरों को कहा गया है कि अपेक्षित परिणाम के लिए राज्य स्तर पर समेकित एवं संगठित प्रयास जरूरी है. वरीय अधिकारियों वांछित को गिरफ्तार करने की मॉनिटरिंग का टास्क भी दिया गया है.