मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
25-Mar-2020 08:13 AM
PATNA: रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश को 21 दिनों तक लॉक डाउन करने के फैसले का स्वागत किया है. पूरा विश्व कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है और भारत देश में भी लगातार इसके मामले बढ़ रहे हैं. कई राज्यों में लॉक डाउन और कर्फ्यू लगा दिया गया है. लेकिन पूरे देश में लॉक डाउन करने से इस बीमारी पर काबू पाया जा सकता है. ऐसी विषम परिस्थिति में देश के प्रत्येक नागरिक को इस लॉक डाउन का पालन करना चाहिए.
रालोसपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि यह मसला राजनीति से बहुत ऊपर है. इस बार देश का दुश्मन ना आतंकवाद है ना गरीबी है ना कोई और मुल्क है बल्कि मानवता का दुश्मन कोरोना जैसी यह बीमारी है. इसलिए पूरा देश प्रधानमंत्री के इस फैसले के साथ खड़ा है.
बता दें कि पहले पीएम ने 22 मार्च को जनता कर्फ्यू लगाने की अपील की थी. सभी देश के लोगों ने खुलकर समर्थन किया. जिसके बाद कई राज्यों में 31 मार्च तक लॉक डाउन हो गया. लेकिन लोगों ने लॉक डाउन कानून की धज्जियां उड़ाई. जिसके बाद पीएम मोदी से पूरे देश में लॉक डाउन करने की घोषणा कर दी.