Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप
09-Jan-2022 09:07 PM
DESK: देश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच आज रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक उच्चस्तरीय बैठक की। वीडियों कॉन्फ्रेंसिग के जरीय पीएम मोदी के साथ गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, कैबिनेट सचिव राजीव गाबा, गृहसचिव अजय भल्ला, स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, आईसीएमआर के डीजी समेत कई अधिकारी शामिल हुए।
प्रधानमंत्री ने देश में कोविड-19 महामारी की स्थिति की समीक्षा बैठक में ओमिक्रॉन वैरिएंट के चलते बढ़ रहे कोविड मामलों के मद्देनजर तैयारियों पर विशेष ध्यान दिए जाने का निर्देश दिया।
पीएम मोदी ने देश में COVID-19 महामारी की स्थिति, स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे और लॉजिस्टिक को लेकर चल रही तैयारियों, देश में टीकाकरण अभियान की स्थिति और नए कोविड-19 वैरिएंट ओमिक्रॉन का आकलन करने पर विशेष जोर दिया। बैठक में स्वास्थ्य सचिव द्वारा वर्तमान में विश्व स्तर पर रिपोर्ट किए जा रहे मामलों में वृद्धि के बारे में एक विस्तृत रिपोर्ट भी पेश की।
इस समीक्षा बैठक में पीएम मोदी ने ज़िला स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने पर जोर दिया। पीएम मोदी ने अधिकारियों से कहा कि इसे लेकर राज्यों के साथ समन्वय बनाए रखें। वही 15 से 18 साल की उम्र के किशोरों के वैक्सीनेशन को और तेज़ करने की बात कही।
उन्होंने कहा कि जहां कोरोना के ज्यादा मामले आ रहे हैं, वहां कनटेमेंट और एक्टिव सर्विलांस पर जोर दिया जाए। राज्यों में जहां अधिक केस सामने आ रहे हैं उन्हें टेक्निकल सपोर्ट मुहैया करायी जाए। पीएम मोदी ने कहा कि आगे इस पर चर्चा करने के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ भी बैठक की जाएगी।
समीक्षा बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस बदल रहा है, इसलिये जांच, टीकाकरण और जीनोम अनुक्रमण सहित निरंतर औषधीय शोध की जरुरत है। कोविड-उपयुक्त व्यवहार केंद्रित जन आंदोलन की निरंतरता महामारी के खिलाफ हमारी लड़ाई में महत्वपूर्ण है।