ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / देश की मौजूदा हालात के लिए राजद नेता ने भाजपा को ठहराया जिम्मेदार,...

देश की मौजूदा हालात के लिए राजद नेता ने भाजपा को ठहराया जिम्मेदार, कहा.. PM को लेनी होगी जिम्‍मेदारी

11-Jun-2022 12:17 PM

PATNA : देश के मौजूदा हालात के लिए राजद नेता के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा कि हालात को संभालने के लिए भाजपा नेतृत्व में धैर्य और परिपक्वता दिखाई नहीं देती है. यह मामला ऐसा है जिसे किसी बुलडोजर के सहारे नहीं निपटा सकता है. 


उन्होंने कहा की नरेन्द्र मोदी के 8 साल के शासन में पहली बार परीक्षा शुरू हुई है. उनका इस परीक्षा में सफल होना जरूरी है. उन्हें देश को बताना होगा कि जैसा अभी तक चल रहा है वैसा आगे नहीं चलेगा. सविंधान के तहत सभी धर्मों और नागरिकों को बराबरी का दर्जा दिया जाएगा. 


राजद नेता शिवानंद तिवरी ने कहा कि देश जो मौजूदा स्थिति है वो चिंताजनक है. प्रधानमंत्री को जवाबदेही लेनी ही होगी. साथ ही कहा कि भाजपा के समर्थन से एक समुदाय के विरुद्ध नफरत फैलाया जा रहा था. ऐसा नहीं कि संपूर्ण हिंदू समाज लगा हुआ था.  आज को भी हो रहा है हिंदुओं का उदार चेता बहुमत उसे नापसंद करता है. इसके लिए सरकार को सजग होना पड़ेगा.