अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली
25-Mar-2022 07:45 AM
PATNA : सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम की सिफारिशों में से केंद्र सरकार ने देश के छह उच्च न्यायालयों में 14 जज और छह अतिरिक्त जजों की नियुक्ति की है. तेलंगाना को सबसे ज्यादा 10 जज मिले हैं जबकि दिल्ली हाईकोर्ट को 2 और इलाहाबाद हाईकोर्ट को 1 अतिरिक्त जज मिले हैं.
वहीं पटना हाईकोर्ट के लिए दो जजों को नियुक्ति की गई है. पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता कोटे से राजीव राय एवं हरीश कुमार बतौर हाईकोर्ट जज शपथ ग्रहण करेंगे. केंद्र सरकार ने 24 मार्च 2022 को इस आशय की एक अधिसूचना निकाल कर इस बात की पुष्टि की है.
बता दें कि पटना हाईकोर्ट में जजों के कुल स्वीकृत पद 53 है जबकि यहां सिर्फ 25 जज ही कार्यरत हैं. उक्त दोनों जजों के शपथ ग्रहण के बाद यह संख्या बढ़ कर 27 हो जाएगी.
राज्यसभा में गुरुवार को एक लिखित जवाब में सरकार ने कहा कि 16 मार्च तक देशभर में 25 हाईकोर्ट में स्वीकृत 1,104 जज के सापेक्ष 699 जज नियुक्त हो चुके हैं जबकि 405 पद रिक्त हैं.