ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी

Home / news / देशभर के करोड़ों कर्मचारियों को बड़ी सौगात, EPFO ने PF पर इंटरेस्ट रेट...

देशभर के करोड़ों कर्मचारियों को बड़ी सौगात, EPFO ने PF पर इंटरेस्ट रेट बढ़ाया

10-Feb-2024 01:02 PM

By First Bihar

DELHI: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO ने देशभर के करोड़ों कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। ईपीएफओ ने मौजूदा वित्तीय वर्ष के लिए ब्‍याज दर में बढ़ोतरी कर दी है। पहले की तुलना में अब कर्मचारियों को 0.10 फीसदी ज्‍यादा ब्‍याज मिलेगा। अब पीएफ अकाउंट पर 8.25% का ब्‍याज दर दिया जाएगा।


दरअसल, पिछले साल 28 मार्च को ईपीएफओ ने 2022-23 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि खातों के लिए 8.15 प्रतिशत की ब्याज दर की घोषणा की थी. वहीं ईपीएफओ ने 2022 के लिए 8.10% का ब्‍याज दिया था। शनिवार को हुई बैठक में 2023-24 के लिए EPF पर 8.25 प्रतिशत ब्याज दर देने का फैसला किया गया है। सीबीटी के फैसले के बाद 2023-24 के लिए ईपीएफ जमा पर ब्याज दर को सहमति के लिए वित्त मंत्रालय को भेजा जाएगा।


केंद्र सरकार के अनुमोदन के बाद 2023-24 के लिए ईपीएफ पर ब्याज दर ईपीएफओ के छह करोड़ से अधिक ग्राहकों के खातों में जमा की जाएगी। EPFO निजी सेक्‍टर में काम करने वाले कर्मचारियों के पीएफ अकाउंट के तहत ब्‍याज दर का हर साल ऐलान करती है। ईपीएफओ से करीब 7 करोड़ कर्मचारी जुड़े हुए हैं। ईपीएफओ के ब्‍याज तय करने के बाद वित्त मंत्रालय अंतिम फैसला लेता है। वित्त मंत्रालय से हरि झंडी मिलने के बाद देशभर में निजी क्षेत्र में काम करने वाले लाखों कर्मियों का बड़ा लाभ मिलेगा।