ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद

देश भर में होगी बैंक हड़ताल, ATM से पैसा निकालने में भी हो सकती है परेशानी !

25-Jan-2023 09:47 AM

By First Bihar

DESK : जनवरी महीने के आखिरी सप्ताह बैंक जाने वाले ग्राहकों को  परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 28 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक बैंक की सेवाएं बाधित रह सकती है। बैंक यूनियन की तरफ से 2 दिन की हड़ताल करने का फैसला किया गया। हड़ताल की वजह से एटीएम से कैश निकालने से लेकर कई सेवाएं प्रभाव हो सकती है।


दरअसल, बैंक यूनियन के तरफ से आगामी 30 और 31 जनवरी को बैंक हड़ताल का ऐलान किया है। इसके साथ ही 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर बैंक बंद रहेगा। फिर 27 को बैंक खुलेगा। फिर 28 जनवरी को चौथा शनिवार है, इसके कारण बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 29 जनवरी रविवार होने की वजह से बैंक बंद रहेगा। इसलिए अगर बैंक से जरूरी कोई काम है तो 27 तारीख तक निपटा लें या फिर अगले महीने का इंतजार करना होगा।


मालूम हो कि, मुंबई में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन की बैठक हुई जिसमें बैंक यूनियनों ने दो दिन तक हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। बैंक यूनियन अपनी मांगों को पूरा करने के लिए सरकार पर दबाव बनाने के लिए हड़ताल पर जा रहे है।


जानकारी के अनुसार, बैंक यूनियनों की मांग है कि बैंकिंग कामकाज को 5 दिन किया जाए। इसके साथ ही पेंशन को भी अपडेट किया जाए। इसके साथ ही कर्मचारियों की मांग है कि एनपीएस को खत्म कर दिया जाए और वेतन में भी बढ़ोतरी के लिए बातचीत की जाए। इन सब के अलावा सभी कैडरों में भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग की गई है। इन सभी मांगों को लेकर यूनियन ने हड़ताल पर जाने का फैसला लिया है।


आपको बताते चलें कि, बैंक कर्मियों को हड़ताल पर जाने से रोकने के लिए मंगलवार को एक सुलह बैठक बुलाई गई थी। हालांकि, यह बैठक किसी निजी कारणों से टल गई। लेकिन, यह   बैठक अब 27 तारीख को होनी है।