भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म” रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई रुद्र सेना का संचालक निकला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिहार में गर्मी बढ़ने के साथ बढ़ीं अगलगी की घटनाएं, अग्निशमन विभाग ने कसी कमर पटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये? सिर्फ 1% ब्याज पर मिलेगा लोन… इस स्कीम में छिपा बड़ा फायदा, जानें कैसे उठा सकते हैं लाभ बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाब अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर अतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर
19-Oct-2022 05:00 PM
PATNA: बिहार में डेंगू का कहर लगातार जारी है। पटना के कई इलाकों में भी डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। यह बीमारी घटने के बजाय चेन की तरह बढता जा रहा है। अस्पतालों में ज्यादातर मरीज डेंगू से ग्रसित आ रहे हैं। पटना के रूबन हॉस्पिटल में 200 के करीब डेंगू के मरीज भर्ती है। इस बीमारी ने बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को अपने चपेट में लिया है।
हाल यह है कि हॉस्पिटल में बेड कम पड़ गये हैं और वही प्लेटलेट्स की मांग भी बढ़ गयी है। डेंगू की भयावह स्थिति को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने सिपाहियों के लिए जरूरी आदेश जारी किया है। पुलिस मुख्यालय ने कॉन्स्टेबल को फुल शर्ट पहनने को कहा है वही सोने के वक्त मच्छरदानी का उपयोग करने की बात कही है।
बता दें कि पटना सहित बिहार के कई थानों और पुलिस बैरक में कई पुलिसवाले डेंगू की चपेट में आ गये हैं। डेंगू से पुलिस मुख्यालय में तैनात बॉडीगार्ड की मौत हो जाने के बाद पुलिस मुख्यालय ने यह निर्देश जारी किया है। जिलों के एसपी को पुलिस क्वार्टर, पुलिस बैरेक, रसोईघर, थाना सहित अन्य कार्यालय में अगले तीन दिनों तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही फॉगिंग और ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव कराने का भी निर्देश दिया गया है।