ब्रेकिंग न्यूज़

सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका: अग्निवीर भर्ती 2026 में 25,000+ बंपर वैकेंसी, जानिए पूरी डिटेल Bihar Politics : 'नीतीश कुमार का कार्यकाल हमेशा से बेदाग रहा...', बोले अमित शाह- केंद्र आने से बिहार और देश दोनों को होगा फायदा नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी UPI पेमेंट में बड़ा बदलाव: अब UPI ID या मोबाइल नंबर डालकर नहीं कर पाएंगे भुगतान, जानें नया तरीका BIHAR NEWS : बिहार में BJP का उदय ! पढ़िए JDU के आगे 'सीनियर' बनने की पूरी टाइमलाइन; कब कैसे बदली रणनीति MPs Salary: राज्यसभा सांसदों को मिलती है कितनी सैलरी? जानिए सुविधाएं और उनके अधिकार BIHAR NEWS : बिहार के नए युग की नई तस्वीर ! CM आवास के इस फोटो में छिपा बड़ा संदेश, जानिए क्या है इसके राजनीतिक मायने नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ? नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर आया चिराग पासवान का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोले LJP(R) चीफ?

तिहाड़ जेल में बंद कालिया ने श्रीनारायण सिंह को मरवाया, गैंगेस्टर संतोष झा की हत्या का उसके राइट हैंड ने लिया बदला

27-Oct-2020 10:25 PM

SHEOHAR :  रविवार को हुए जेडीआर उम्मीदवार श्रीनारायण सिंह की हत्या का खुलासा हो गया है. पुरानी दुश्मनी का बदला लेने के लिए इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है. दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद गैंगेस्टर संतोष झा के राइट हैंड कालिया उर्फ़ विकास झा ने श्रीनारायण सिंह को मरवाया है. शिवहर एसपी के खुलासे के बाद बिहार पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने इस बात को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है.


बिहार पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की ओर से एक पोस्टर चस्पा कर इस बात का एलान किया गया है कि गैंगेस्टर संतोष झा के हत्या के प्रतिशोध में जेडीआर उम्मीदवार श्रीनारायण सिंह की हत्या की गई है. बिहार पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के कालिया उर्फ़ विकास झा के नाम से यह पोस्टर लगाया गया है, जिसमें ये लिखा गया है कि गैंगेस्टर संतोष झा की हत्या में शामिल होने के कारण श्रीनारायण सिंह का मर्डर किया गया है.


दिल्ली के तिहाड़ जेल मे बंद विकास झा उर्फ कालिया को गैंगेस्टर संतोष झा का राइट हैंड माना जाता है. आपको बता दें कि 2 साल पहले गैंगस्टर संतोष झा की हत्या सीतामढ़ी सिविल कोर्ट में गोली मारकर की गई थी. इसी हत्याकांड का बदला संतोष झा गिरोह ने लिया है. एसटीएफ के सामने विकास झा ने स्वीकार किया था कि उसने संतोष झा की बेटी से शादी भी कर ली है. विकास झा दरभंगा डबल इंजीनियर मर्डर में सजायाफ्ता है. विकास भागलपुर सेंट्रल जेल से फरार हो गया था, उसी दौरान उसके संतोष झा की बेटी से शादी भी कर ली थी.


इस हत्या कांड को अंजाम देने के लिए तीन शूटर को तैयार किया गया था. जिसमें सभी शूटर सीतामढ़ी जिले के रहने वाले थे. तीनों शूटरों की पहचान गौरी शंकर महाराज उर्फ किशन झा, नीरज पाठक उर्फ चाइनीज और बाबू साहेब झा के रूप में की गई. श्रीनारायण सिंह की हत्या के दौरान शूटरों को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ा था. जिसमें एक अपराधी गौरी शंकर महाराज उर्फ किशन झा को लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी.