ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / बिहारियों के दिल्ली छोड़ने पर सियासत गरमायी, संजय जयसवाल ने केजरीवाल को राक्षस...

बिहारियों के दिल्ली छोड़ने पर सियासत गरमायी, संजय जयसवाल ने केजरीवाल को राक्षस बताया

29-Mar-2020 09:56 AM

PATNA : दिल्ली से बिहारियों के लगातार पलायन को लेकर अब सियासत जोर पकड़ने लगी है। बिहार बीजेपी अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सीधा हमला बोला है। संजय जायसवाल ने अरविंद केजरीवाल को राक्षसी प्रवृत्ति वाला व्यक्ति बताते हुए कहा है कि वह साजिश के तहत दिल्ली से बिहारियों को पलायन पर मजबूर कर रहे हैं। 


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि दिल्ली में केजरीवाल और उनकी पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं ने एक सोची-समझी साजिश के तहत गरीब तबके के बिहारियों के बीच अफवाह फैलाई। लोगों को यह बताया गया कि आनंद विहार से 1000 से ज्यादा बसें उत्तर प्रदेश के लिए चलेंगी। लॉकडाउन की वजह से घरों में कैद और रोजगार से हाथ धो चुके गरीब तबके के लोग इस उम्मीद में आनंद विहार और गाजीपुर के लिए निकल पड़े कि शायद वह अपने घर पहुंच जाएं। अरविंद केजरीवाल अगर चाहते तो हालात को काबू में रखा जा सकता था लेकिन उन्होंने जानबूझकर पलायन शुरू कराया।


केजरीवाल और उनकी पार्टी के लोगों के भड़काने पर ही दिल्ली से लगभग एक लाख लोग दूसरी जगह पर जाने को बेताब हो गए। नतीजा यह निकला कि लॉकडाउन पूरी तरह से ध्वस्त हो गया और दिल्ली में इन्फेक्शन फैलने का खतरा और ज्यादा बढ़ गया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि दिल्ली से निकलकर लोग उत्तर प्रदेश या बिहार जाएंगे तो वहां हर गांव में संक्रमण फैल सकता है। कोरोना वायरस का संक्रमण ज्यादा फैला तो केजरीवाल और प्रियंका गांधी जैसे लोग यही सवाल उठाएंगे कि लॉकडाउन का क्या फायदा हुआ। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने आगाह किया है कि अगर भारत में कोरोना वायरस फैल गया तो जंगल में ना लकड़ियां बचेगी और ना ही किसी के लिए 2 गज जमीन।