ब्रेकिंग न्यूज़

इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप Bihar news : गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, डूबने से दो मासूम बच्चियों की दर्दनाक मौत संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, खेत से नशे में बेसुध हालत में मिला; शराब पीने से मौत की आशंका धमकी देने वाले CO पर तुरंत केस दर्ज करें...सरकार ने सभी DM को दी खुली छूट, नेतागिरी कर रहे हड़ताली सीओ के खिलाफ 9 धाराओं में दर्ज होगा मुकदमा बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम बिहार के सरकारी स्कूल से MDM के चावल और LPG सिलेंडर की लूट, गार्ड को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?

Home / news / केजरीवाल सरकार का बड़ा ऐलान, महिलाओं के बाद अब किन्नर भी कर सकेंगे...

केजरीवाल सरकार का बड़ा ऐलान, महिलाओं के बाद अब किन्नर भी कर सकेंगे बसों में फ्री ट्रेवल

05-Feb-2024 07:55 PM

By First Bihar

DESK: दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने अक्टूबर 2019 में महिलाओं के लिए फ्री सफर का ऐलान किया था जो महिलाओं के बीच बेहद पोपुलर साबित हुई। लगभग 14 लाख महिलाएं दिल्ली की बसों में हर रोज फ्री सफर करती हैं। अक्टूबर 2019 से आज तक 147 करोड़ की फ्री टिकट महिलाओं को दी जा चुकी है। अब इस सुविधा से किन्नरों को जोड़ा जा रहा है। महिलाओं के साथ-साथ किन्नर भी अब फ्री में बस की यात्रा करेंगे।


 इससे उन्हें बहुत फायदा मिलेगा और उनकी जिन्दगी बेहतर बनेगी। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस बात की घोषणा की है। हमारे सामाजिक परिवेश में किन्नर समाज की काफ़ी उपेक्षा की जाती है। ऐसा नहीं होना चाहिए, वे भी इंसान हैं और उन्हें भी बराबर के अधिकार हैं। दिल्ली सरकार ने यह फ़ैसला लिया है कि दिल्ली की बसों में अब किन्नर समाज के लिए भी सफ़र एकदम फ़्री होगा। जल्द ही इसे कैबिनेट से पास करके लागू कर दिया जाएगा। 


केजरीवाल ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि इस फ़ैसले से किन्नर समाज के लोगों को काफ़ी फ़ायदा होगा। उन्होंने कहा कि किन्नर समाज वो समाज है जिसके लिए आज तक किसी पार्टी की सरकार ने कोई काम नहीं किया। उनको उपेक्षा की दृष्टि से देखा गया। लेकिन दिल्ली सरकार ने उनके लिए बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली में जैसे महिलाएं बस में फ्री सफर करती है उसी तरह अब किन्नर समाज के लोग भी बस में फ्री ट्रेवल करेंगे। दिल्ली सरकार के इस निर्णय को कैबिनेट में लाया जाएगा। अगले कुछ हफ्ते में इस पर मुहर लग जाएगी।