ब्रेकिंग न्यूज़

पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा

Home / news / तीन दिन में हवाई अड्डा पर तीसरा हादसा, दिल्ली और राजकोट के बाद...

तीन दिन में हवाई अड्डा पर तीसरा हादसा, दिल्ली और राजकोट के बाद अब इस शहर में गिरी एयरपोर्ट की छत

29-Jun-2024 03:17 PM

By First Bihar

DESK: देश में तीन दिन के भीतर तीन अलग-अलग एयरपोर्ट पर छत गिरने से हड़कंप मच गया है। दिल्ली और राजकोट के बाद अब गुजरात के राजकोट में एयरपोर्ट की छत गिरने के मामला सामने आया है। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पिछले साल जुलाई महीने में पीएम मोदी ने एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया था। 


दरअसल, गुजरात के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। राजकोट में भी बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश के कारण राजकोट इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल के बाहर यात्री पिकअप और ड्रॉप इलाके में एक हिस्से की छत गिर गई। जिसके बाद यहां अफरा-तफरी की स्थिति हो गई हालांकि गनीमत की बात रही कि हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।


इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल एक की छत भारी बारिश में धराशायी हो गई थी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि कई लोग घायल हो गए थे। हादसे के बाद यहां से सभी उड़ानों पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लगा दी गई है। टर्मिनल वन की उड़ाने अब टर्मिनल टू और थ्री से संचालित की जाएंगी। स्थिति में सुधार होने के बाद इस टर्मिनल से उड़ाने शुरू की जाएंगी।


इससे ठीक एक दिन पहले गुरुवार 27 जून को जबलपुर में बारिश के दौरान नवनिर्मित डुमना एयरपोर्ट के यात्री पिकअप और ड्रॉप एरिया में टेंसाइल रूफ फट गया था, जिससे पानी का सैलाब आ गया था। एक कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी और इस हादसे में आयकर विभाग के एक अधिकारी और उनके ड्राइवर की जान जाते-जाते बची थी।