ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Home / news / दिल्ली पहुंचे CM नीतीश कुमार, बीजेपी नेताओं से आज होगी मुलाकात, आज ही...

दिल्ली पहुंचे CM नीतीश कुमार, बीजेपी नेताओं से आज होगी मुलाकात, आज ही होंगे इंग्लैंड रवाना

07-Mar-2024 09:40 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को दिल्ली पहुंच गए। वहां से वे गुरुवार की शाम विदेश दौरे पर जाएंगे। वह इंग्लैंड की यात्रा करेंगे। उनके साथ इस दौरे पर जेडीयू से राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा समेत कुछ चुनिंदा अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। ऐसे में आज गुरुवार को मुख्यमंत्री के दिल्ली में एनडीए नेताओं के साथ मुलाकात करने की भी संभावना है। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर वे बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ भी बातचीत करेंगे। इस दौरान सीट शेयरिंग पर चर्चा हो सकती है। हालांकि, मीटिंग का कार्यक्रम अभी जारी नहीं हुआ है।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को दिल्ली से इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे। लंदन में वे साइंस सिटी देखेंगे और कुछ समारोह में भी शामिल होंगे। वे वहां प्रवासी बिहारियों के साथ मुलाकात करेंगे। नीतीश का स्कॉटलैंड जाने का भी कार्यक्रम है। वहां भी कुछ कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे और निवेशकों को बिहार आमंत्रित करेंगे। बताया जा रहा है कि सीएम नीतीश करीब एक हफ्ता विदेश में बिताएंगे उसके बाद वापस वो बिहार आएंगे। 


वहीं, इंग्लैंड रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व से मिलने की संभावना है। इस दौरान जेडीयू और बीजेपी के बीच बिहार में लोकसभा सीटों के बंटवारे पर चर्चा हो सकती है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने में अब चंद दिन ही बचे हैं और एनडीए में सीट बंटवारा अभी तक नहीं हो पाया है।इसलिए, ऐसा कहा जा रहा है कि सीएम नीतीश  बाहर जाने से पहले इस मुद्दे पर बीजेपी नेताओं से चर्चा कर सीट शेयरिंग फॉर्मूला फाइनल कर सकते हैं।


आपको बताते चलें कि, लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए में बिहार की सीटों का अभी तक एलान नहीं हुआ है। इस बीच चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा की एनडीए में नाराजगी की बात सामने आ रही है। इससे एनडीए में भी सीट बंटवारे पर पेंच फंसता दिख रहा है। हालांकि एनडीए के सभी घटक दलों के नेताओं का कहना है कि इसमें कोई परेशानी नहीं है। बिहार के सभी सीटों पर जीतना लक्ष्य है।