ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / गर्मी ने तोड़ा 76 साल का रिकॉर्ड, मार्च महीने में झुलस गई दिल्ली...

गर्मी ने तोड़ा 76 साल का रिकॉर्ड, मार्च महीने में झुलस गई दिल्ली

30-Mar-2021 08:10 AM

DELHI : मार्च महीने में गर्मी ने 76 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। होली के दिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्मी ने मार्च महीने का वर्षों पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो पिछले 76 सालों में मार्च महीने के अंदर सबसे ज्यादा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 31 मार्च 1945 को मार्च महीने में सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया था। 76 साल पहले दिल्ली का तापमान 40.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। 


दिल्ली में पिछले तीन-चार दिनों में गर्मी के स्तर में लगातार इजाफा हुआ है। आसमान साफ होने और हवा की रफ्तार कम होने की वजह से दोपहर के वक्त लोगों को चिलचिलाती धूप का सामना करना पड़ रहा है। आईएमडी से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली के नरेला, पीतमपुरा, नजफगढ़ जैसे इलाकों में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा यानी 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में वृद्धि होने के बावजूद दिल्ली में अभी लू की स्थिति नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक अगर मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री के ऊपर हो और सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक हो तो लू घोषित किया जाता है। 


होली के दिन दिल्ली में अधिकतम पारे ने बता दिया है कि इस बार गर्मी किस कदर सब को सताने वाली है। हालांकि आज यानी मंगलवार के लिए मौसम विभाग की तरफ से जो पूर्वानुमान जारी किया गया है उसके मुताबिक दिल्ली का पारा 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। मंगलवार को 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद है जिससे अधिकतम तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की जाएगी।