Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी मेला दिखाने के बहाने युवती से दुष्कर्म, रेप के बाद बॉयफ्रेंड ने लड़की को दोस्तों के सामने परोसा, विरोध करने पर मार डाला
10-Oct-2020 06:48 PM
DELHI : दिल्ली में बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक होने जा रही है. इस बैठक में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी मुख्यालय पहुंच गए हैं. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यहां पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया है. अब बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में चर्चा होगी.
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति अपने प्रत्याशियों के नामों की चर्चा करने के लिए शनिवार यानी आज बैठक करने जा रही है. बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, थावरचंद गहलोत सहित सभी सदस्य भाग लेंगे.
इससे पहले भाजपा पहले चरण के लिए उम्मीदवारों की दो लिस्ट जारी कर चुकी है, जिसमें कुल 29 उम्मीदवारों के नाम हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में कुल 94 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होने हैं. शुक्रवार से ही इन सीटों के लिए नामांकन भी शुरू हो गया है. 16 अक्टूबर नामांकन की आखिरी तारीख है.
बिहार में एनडीए के घटक दल यानी कि जेडीयू 122 तो बीजेपी 121 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. जेडीयू ने अपने कोटे में से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा को 7 सीटें दी है, तो बीजेपी ने अपने कोटे से 11 सीटें मुकेश सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी को दी है.