मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
12-Sep-2022 04:47 PM
PATNA: दिल्ली के विवादास्पद विधायक अमानतुल्लाह खान का पीए पटना के जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर कारतूस के साथ पकड़ा गया है। एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ ने नोमान अहमद को पकड़ा है, जो दिल्ली के शाहीन बाग के अबुल फजल एन्क्लेव का रहने वाला है। नोमान अहमद ने खुद को आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान का पीए बताया है।
पटना एयरपोर्ट पर तैनात एक अधिकारी ने बताया कि नोमान अहमद रविवार की रात पटना से दिल्ली जाने के लिए एयरपोर्ट पर आय़ा था। उसके पास रात 9.20 में पटना से दिल्ली जाने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट SG-8390 का टिकट था. चेक इन के बाद करीब साढ़े आठ बजे सिक्यूरिटी एरिया में सीआइएसएफ ने नोमान के हैंड बैग की जांच की। जांच के दौरान नोमान के बैग में कारतूस होने की जानकारी मिली।
सीआईएसएफ ने कारतूस को लेकर नोमान से पूछताछ की लेकिन वह कोई जानकारी नहीं दे पाया। उसके बैग से एक कारतूस बरामद हुआ है। नोमान ने जब कोई कागजता नहीं दिखाया तो सीआईएसएफ ने उसे यात्रा करने से रोक दिया और पटना के एयरपोर्ट थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
नोमान ने कहा-बॉडीगार्ड का बैग लेकर आ गया था
पुलिस सूत्रों के मुताबिक नोमान अहमद के बैग से 7.65 एमएम का एक कारतूस मिला है। उसके पास आर्म्स का कोई लाइसेंस नहीं है। पुलिस की पूछताछ में नोमान ने बताया कि वह दिल्ली के ओखला विधायक अमानतुल्लाह खान का पीए है। नोमान ने कहा कि वह विधायक के पीएसओ का बैग लेकर पटना आ गया था और उस बैग में गलती से एक कारतूस आ गया था। इसके बाद पटना पुलिस ने दिल्ली पुलिस से संपर्क साधा है। दिल्ली से अमानतुल्लाह खान के पीएसओ के आर्म्स का लाइसेंस मंगावाया जा रहा है। उसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।