ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार

Home / news / दिल्ली अग्निकांड: बिहार के 4 लोगों की मौत, पूरा परिवार हो गया तबाह;...

दिल्ली अग्निकांड: बिहार के 4 लोगों की मौत, पूरा परिवार हो गया तबाह; मृतकों में दो बच्चियां

15-Mar-2024 08:50 AM

By First Bihar

PATNA : दिल्ली के शास्त्रीनगर में सरोजनी पार्क स्थित चार मंजिला आवासीय इमारत में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई। जिसमें धुएं में दम घुटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन की हालत नाजुक है। जिनका जीटीबी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। शुरुआती जांच में इमारत के भूतल पर पार्किंग में शॉर्ट-सर्किट के चलते आग लगने की बात सामने आई है। मृतकों की पहचान 30 वर्षीय मनोज, उनकी 28 वर्षीय पत्नी सुमन, पांच वर्षीय बेटी सृष्टि और साढ़े तीन वर्ष की भतीजी सुजाता के रूप में हुई।


वहीं, घायलों में मनोज के बड़े भाई 40 वर्षीय राकेश, उनकी 39 वर्षीय पत्नी बेबी और मनोज का सबसे छोटा भाई 25 वर्षीय नंदू शामिल हैं। इनका परिवार भूतल पर पार्किंग के साथ ही बने फ्लैट में रहता है। राकेश, मनोज और नंदू मिलकर खिलौने बनाने की एक फैक्टरी चलाते हैं। पार्किंग को उन्होंने ठेके पर ले रखा है। पूरा परिवार बिहार का रहने वाला है। राकेश का एक बेटा और इनके माता-पिता बिहार स्थित दरभंगा में रहते हैं।


दरअसल, शास्त्री नगर के सरोजनी पार्क स्थित चार मंजिला इमारत में गुरुवार सुबह आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में पूरा परिवार तबाह हो गया। इस मामले में शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि गीता कॉलोनी थाने में तड़के करीब साढ़े पांच बजे एक घर में आग की पीसीआर कॉल मिली थी। कॉलर ने बताया कि शास्त्री नगर के सरोजनी पार्क इलाके में आग लगी है। सूचना पर मौके पर अग्निशमन की चार गाड़ियां, एंबुलेंस, स्थानीय पुलिस और तीन पीसीआर वैन पहुंची।


अग्निशमन विभाग की टीम ने सुबह करीब सवा छह बजे आग पर काबू पाया। इमारत और छतों पर करीब 150 मीटर लंबा पाइप जोड़कर 10 लोगों और चार मृतकों के शवों को बाहर निकाला। राकेश, उनकी पत्नी बेबी और सबसे छोटा भाई नंदू जीटीबी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। भूतल पर बनी पार्किंग में चारपहिया वाहन के साथ करीब आधा दर्जन दोपहिया वाहन, साईकिल और ठेले भी खड़े थे। आग में सभी वाहन जल गए।