ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / महिला थाना के पास शराबी ने जमकर किया हंगामा, कहा- बिहार में शराब...

महिला थाना के पास शराबी ने जमकर किया हंगामा, कहा- बिहार में शराब पीने के लिए हिम्मत और पैसा चाहिए

07-Jan-2020 01:50 PM

By Ranjan Kumar

ROHTAS:  शराबबंदी कानून का कितना असर हुआ है वह बिहार के सड़कों पर दिख रहा है. डेहरी में महिला थाना के पास ही एक शराबी शराब पीकर गिरा हुआ था और आने जाने वाले लोगों को गाली दे रहा था. यही नहीं पूछने पर कहा कि बिहार में शराब पीने के लिए हिम्मत और औकात चाहिए. 

बताया किस-किस जगह पर खुलेआम बिक रहा शराब

जब लोगों ने पूछा कि तुम्हें शराब कहां से मिली, तो वह गाली देने लगा? कहा कि डिहरी के पड़ाव पर खुलेआम शराब मिल रहा हैं. पुलिस को सूचना दी गई तो डेहरी थाना की पुलिस ने शराबी को किसी तरह उठा कर अपने गाड़ी में ले गई और जेल भेज दिया. यह नजारा एक दिन का नहीं है. रोहतास जिला के विभिन्न बाजारों में इस तरह के दारूबाज आपको सड़क किनारे मिल जाएंगे. रोहतास जिला में शराब खुलेआम बिक रहे हैं और लोग पी भी रहे हैं.

शराबी सिपाही का वीडियो हुआ था वायरल

कुछ दिन पहले ही मुंगेर में एक शराबी पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो में अपने ही एसपी लिपि सिंह और बिहार के सीएम नीतीश कुमार को देख लेने की धमकी दे रहा था. शराबबंंदी कानून की खुलेआम धज्जियां उठा रहा था. पिछले माह ही सीतामढ़ी में एक वकील ने शराब पीकर सीएम नीतीश कुमार को सभा में आने की चुनौती दी थी.