‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी
30-Mar-2022 07:39 AM
PATNA : दानापुर नगर परिषद के उपसभापति और जेडीयू नेता दीपक मेहता की हत्या के बाद पटना पुलिस मुंह छिपाते फिर रही है. पटना के एसएसपी घटना के 20 घंटे बाद भी मौके पर नहीं पहुंचे. हालांकि उनकी तरफ से एक एसआईटी का गठन जरूर किया गया है. एसआईटी ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की है. पुलिस सूत्र बताते हैं कि एक लाइनर को भी हिरासत में लिया गया है. लेकिन दीपक मेहता की हत्या से जुड़ी जो शुरुआती जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक सुपारी किलरों के जरिए दीपक को निशाना बनाया.
दीपक की हत्या की साजिश होली के दिन ही रची जा चुकी थी. शुरुआती तहकीकात में यह बात भी सामने आई है कि लगभग हफ्ते भर पहले एक शूटर दीपक के दफ्तर भी गया था उसने घटना को अंजाम देने के पहले रेकी की थी. दीपक हत्याकांड में जो महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आ रहे हैं उसके मुताबिक सोमवार की रात दीपक जब तकियापर स्थित एक पार्टी से लौटे थे शूटर और लाइनर वहीं से उनका पीछा कर रहे थे.
पार्टी में ही दीपक को यह सूचना आई थी कि हाईवा के जरिए बालू पहुंच चुका है. वह पार्टी से नासरीगंज घर के लिए निकले. तकियापर ही शूटर और लाइनर ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया और दीपक जब घर पहुंच कर बालू उतरवाने के लिए मोबाइल पर किसी से बात कर रहे थे, इसी दौरान उन पर एक के बाद एक सात गोलियां दाग दी गई.
सूत्र बताते हैं कि बाइक पर सवार तीन शूटर्स ने अपना चेहरा ढक रखा था. दो शूटर मास्क लगाए हुए थे जबकि एक ने गमछा लपेटा हुआ था जबकि एक स्कूटी पर दो लाइनर वहां मौजूद थे. यह सभी दीघा की तरफ से तकिया पर होते हुए नासरीगंज पहुंचे थे. लाइनर घटना के वक्त दूर खड़ा था. एक शूटर बाइक स्टार्ट कर घटनास्थल से थोड़ी दूर पर बाकी साथियों का इंतजार कर रहा था.
घटना को अंजाम देने के बाद सभी शूटर दीघा की ओर निकल भागे. इस दौरान उन्होंने फायरिंग भी की. दीपक को निशाना बनाने के पहले एक शूटर हफ्ते भर पहले उनके ऑफिस में आया था. पुलिस इन तमाम तार को जोड़ रही है. पुलिस ने लगभग इस इलाके के 40 सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाले है. इसी के आधार पर लगभग आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया गया है.