ब्रेकिंग न्यूज़

Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल

Home / news / Bihar Politics : दिसंबर महीने के इस तारीख से शुरू होगी तेजस्वी यादव...

Bihar Politics : दिसंबर महीने के इस तारीख से शुरू होगी तेजस्वी यादव के चौथे चरण की संवाद यात्रा, मुंगेर -बेगुसराय समेत 4 जिलों का करेंगे दौरा

01-Dec-2024 08:25 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में अगले साल विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में इस चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल एड़ी-छोटी की जोड़ लगाने में लगी हुई है ताकि उनका परफोर्मेंस बेहतर है और जनता को उनके वादों पर भरोसा हो और उनके पक्ष में अपना मतदान करें और सत्ता कि कुर्सी पर बिठाए। ऐसे में राज्य के अंदर दुसरे नंबर की पार्टी राजद ने अपनी तैयारी को धार देने में लगी हुई है। इसी कड़ी में तेजस्वी यादव के यात्रा को लेकर ताजा अपडेट जारी किया गया है। 


दरअसल, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव चार दिसंबर को मुंगेर से कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद यात्रा की शुरूआत करेंगे। हालांकि, अभी इसकी औपचारिक घोषणा पार्टी की ओर से नहीं की गयी है, लेकिन यात्रा को लेकर तैयारी शुरू है। चौथे चरण की संवाद यात्रा को लेकर संबंधित जिलों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के लिए बड़े हॉल की तलाश की जा रही है। दो जिले में हॉल उपलब्ध हुआ है। लेकिन अन्य जिलों में लगन के कारण बड़े हॉल की उपलब्धता में परेशानी हो रही है।


राजद सूत्रों के अनुसार,  तेजस्वी यादव चार दिसंबर को मुंगेर, पांच दिसंबर को बेगूसराय, छह दिसंबर को खगड़िया और सात दिसंबर को लखीसराय में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कार्यक्रम बनाया गया है। लखीसराय के संवाद कार्यक्रम में शेखपुरा के कार्यकर्ता भी शामिल रहेंगे। इसके साथ ही, मुंगेर प्रमंडल में तेजस्वी की यात्रा का समापन हो जाएगा। इसके बाद, पांचवें चरण की यात्रा का कार्यक्रम निर्धारित की जाएगी।


मालूम हो कि, इसके पूर्व तीसरे चरण की यात्रा के दौरान जमुई में रहने के दौरान झारखंड विधानसभा चुनाव एवं बिहार में चार विधानसभा सीटों के उपचुनाव की घोषणा होने के कारण यात्रा स्थगित कर दी गयी थी। वहां यात्रा को रोक कर वे रांची के लिए रवाना हो गए थे। उसके बाद तेजस्वी पार्टी के चुनाव प्रचार किया। ऐसे में पार्टी ने झारखंड में तो बेहतर परफोर्मेंस किया लेकिन बिहार में हालात सही नहीं रहे। 


गौरतलब हो कि, पहले चरण में तेजस्वी यादव आठ दिन में चार जिला गए थे। तेजस्वी ने समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी और मुजफ्फरपुर में राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की थी। समस्तीपुर में तेजस्वी के सामने ही राजद कार्यकर्ताओं ने अपने विधायकों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। इसके बाद तेजस्वी ने अपने विधायकों की क्लास की लगा दी थी।