ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बिहार के 71 हजार से अधिक स्कूलों में लागू होगी नई व्यवस्था, 1.33 करोड़ बच्चों का A से E तक ग्रेडिंग बरेली की 'लेडी सिंघम' अंशिका वर्मा संग शादी रचाएंगे संभल के 'दबंग' SP केके बिश्नोई, राजस्थान में होंगे सात फेरे, जानिए इनकी कहानी Bihar Crime News : सिविल कोर्ट के वकील पर जानलेवा हमला, केस विवाद में अपराधियों ने चाकू से किया वार प्लीज पास कर देना, फेल हुई तो घर वाले…, मैट्रिक-इंटर की कॉपियों में छात्रों का उत्तर पढ़कर टीचर हैरान भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब Bihar news : बिहार की राजनीति में बेटों की विरासत, Nitish Kumar से Lalu Yadav तक; पढ़िए बाकियों के नाम Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी

आशिक के साथ मिलकर बेटी ने की बाप की हत्या, पुलिस ने आरोपी बेटी के साथ दो को किया गिरफ्तार

27-Jul-2019 04:36 PM

By 7

BEGUSARAI : बिहार में बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने का नाम नहीं ले रहा है. बेगूसराय जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सबको चौंका दिया है. पुलिस ने एक ऐसे मामले का पर्दाफाश किया है. जिसमें एक बेटी ने आशिक के साथ मिलकर अपने बाप की हत्या कर दी है. पुलिस ने आरोपी बेटी और उसके साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पूरी वारदात जिले के पंचवीर पंचायत की है. जहां तरबन्ना गांव के उच्च विद्यालय के पास जाफर नगर रोड में एक व्यक्ति का शव बीते 18 जुलाई को मिला था. उस मामले में पुलिस लगातार छानबीन कर रही थी. पुलिस ने शव की पहचान खगड़िया जिला के मानसी थाना इलाके के रहने वाले राघवेंद्र पासवान के रूप में की. जो कर्ज के कारण अपने गांव से भागकर पंचवीर पंचायत में अपनी बेटी सीमा देवी के घर पर रहता था. राघवेंद्र के दामाद राजधानी पासवान दूसरे शहर में रहते हैं. दामाद के नहीं रहने के बावजूद भी राघवेंद्र अपनी बेटी के यहां कई युवकों को आते-जाते देखते रहते थे. एक दिन उन्होंने पड़ोसी दिलीप पासवान के बेटे बाबूजन को अपनी बेटी सीमा देवी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया. ये बात उसके दामाद तक ना पहुंचे इसको लेकर बेटी ने अपने आशिक के साथ मिलकर पिता की हत्या कर दी. डीएसपी अंजनी कुमार ने बताया कि आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने के बाद बेटी ने साजिश रच कर बहुजन पासवान और सुशील पासवान के साथ मिलकर अपने पिता राघवेंद्र पासवान की हत्या कर दी. मृतक राघवेंद्र के हाथ पर उनका नाम और मोबाइल नंबर का गोधना गोधा हुआ था. जिसको तेजाब से मिटाने के लिए उन्होंने कोशिश किया था. इतना ही नहीं, उन लोगों ने उसके चेहरे पर भी तेज़ाब डालकर जलाने की कोशिश की थी. बेगूसराय से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट