ब्रेकिंग न्यूज़

Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी

Home / news / SSP ने थानेदार को किया सस्पेंड, 2 दिन का दिया था अल्टीमेटम

SSP ने थानेदार को किया सस्पेंड, 2 दिन का दिया था अल्टीमेटम

30-Dec-2020 06:31 PM

By Prashant

DARBHANGA :  5 करोड़ के सोना लूटकांड और 45 लाख के जेवरात चोरी वाले मामले में दरभंगा एसएसपी बाबूराम ने नगर थानाध्यक्ष अजित कुमार को सस्पेंड कर दिया है, जिसे इन दोनों ही मामलों का खुलासा करने को लेकर 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया था. 


नगर थाना क्षेत्र में दो बड़ी आपराधिक वारदातों को लेकर थानाध्यक्ष अजीत कुमार की मुश्किलें बढ़ गई थीं. आपको बता दें कि नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार में 9 दिसंबर को अपराधी दिनदहाड़े अलंकार ज्वेलर्स में 5 करोड़ रुपये के सोना की लूटकर फरार हो गए थे. इसके बाद 24 दिसंबर को 45 लाख रुपये की जेवरात की भी चोरी हो गई. एसएसपी बाबू राम सोमवार को जैसे ही छुट्टी से वापस लौटे, उन्होंने 45 लाख जेवरात चोरी मामले को गंभीरता से लिया. उन्होंने थानाध्यक्ष अजीत कुमार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर दो दिनों के अंदर 45 लाख जेवरात चोरी मामले का उद्भेदन नहीं होता है तो उन्हें कार्य में लापरवाही को लेकर निलंबित कर दिया जायेगा. 


एसएसपी ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र में लगातार हो रही घटनाओं से ऐसा मालूम पड़ता है कि पुलिस का सूचना तंत्र काफी कमजोर है. डेढ़ माह पहले खनकाह चौक पर भी एक मकान का ताला तोड़कर चोरी कर ली गई थी. पुलिस तीनों मामलों में एक भी मामले का उद्भेदन नहीं कर पाई. इससे नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले व्यवसायियों और लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.