25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
02-Jan-2021 02:16 PM
By PRASHANT KUMAR
DARBHANGA : जिस देश के प्रधानमंत्री खुद सफाई कर्मियों का सम्मान उनके पांव धोकर करते हों, वहां अगर स्वच्छाग्रही ही गुंडे बन जाए तो क्या कहेंगे. जी हां, दरभंगा नगर निगम के सफाई कर्मियों की गुंडागर्दी सामने आई है. दरभंगा नगर निगम के सफाई कर्मी आज एक युवक की पिटाई करने पहुंच गए.
दरअसल 1 दिन पहले एक युवक का निगम के कुछ सफाई कर्मियों से विवाद हो गया था. आज इसी का बदला लेने के लिए दर्जनों की संख्या में सफाई कर्मी निगम की गाड़ी और जेसीबी लेकर युवक की पिटाई करने पहुंच गए. पिटाई में युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया जिसके बाद उसे डीएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
सफाई कर्मियों की इस गुंडागर्दी को देखकर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर आगजनी की और जमकर प्रदर्शन किया. उन्होंने नगर निगम और पुलिस प्रशासन से सफाई कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की. घटना की सूचना पर विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम को हटाया और लोगों का गुस्सा शांत कराया और नगर निगम के सिटी मैनेजर नागमणि सिंह ने मामले में दोषी सफाई कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है.