खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
27-Jul-2023 05:06 PM
By First Bihar
DARBHANGA: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा 4 सदस्यीय टीम के साथ दरभंगा के कमतौल व मब्बी थाना क्षेत्र में पहुंचे। गत दिनों दो समुदाय के बीच हुए तनाव के बाद इलाके का दौरा किया। वही प्रभावित इलाकों के दौरे के बाद परिसदन में प्रेस वार्ता कर विजय सिन्हा ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस घटना की निंदा करते हुए उन्होंने राज्य सरकार से घटना की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने की मांग की। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय मिलने की बात कही।
विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार सरकार अपनी नाकामयाबी को छुपाने के लिए आज से दरभंगा में तीन दिनों के लिए इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया है। यह कोई पहला मौका नहीं है जब इस तरह की सेवा को बिहार में बाधित की गई हो। वही उन्होंने कहा कि बिहारशरीफ के अंदर किस तरह लूटा गया। राम नवमी के अवसर पर हिंदुओं के साथ किस तरह से अत्याचार किया गया। सासाराम में हमारे पूर्व विधायक जवाहर कुशवाहा को जेल के अंदर बंद कर दिया गया। यह अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति है। इस तरह की स्थिति पैदा कर ये लोग राज्य में दहशत पैदा करना चाहती है।
वहीं उन्होंने कहा कि मणिपुर में एक घटना घटित हुई है जबकि बिहार में तो ऐसी कई घटनाएं घटी है। जिसमे दलित बेटियों के साथ बलात्कारका हुआ। ताजा मामला बेगूसराय का है। जहां का एक वीडियो सभी ने देखा है। किस तरह से दलित बच्ची के कपड़े को फारकर चीर हरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुर्सी के लिए समझौता करने वाले मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पर धिक्कार है। इस तरह की घटना में उनकी जुबान से आवाज तक नहीं निकल रहा है।
वही विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि हर घटना के बाद वे पीड़ित परिवार से मिलने के लिए जा रहे हैं। लेकिन सत्ता में बैठे हस्तिनापुर के धृतराष्ट्र की भूमिका निभाने वाले क्यों नहीं अपने प्रतिनिधि को वहां भेज रहे हैं। क्यों नहीं सच को जानने का प्रयास कर रहे हैं। क्यों नहीं इसका उच्च स्तरीय जांच कराने की हिम्मत कर रहे हैं। अगर उनके अंदर हिम्मत है तो इसकी उच्च स्तरीय जांच कराए। जब जांच होगी तब सबके सामने सच्चाई आएगा। ऐसी सत्ता को धिक्कार है जो लोगों की अस्मिता को नहीं बचा सके। महिलाओं की सम्मान को नहीं बचा पाए।