पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत
17-Jan-2020 08:28 PM
By PRASHANT KUMAR
DARBHANGA:दरभंगा जिला में जल जीवन हरियाली, नशा मुक्ति, बाल विवाह और दहेज प्रथा उन्मूलन को लेकर 19 जनवरी को बनाए जा रहे मानव श्रृंखला के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है ।इसी क्रम में शुक्रवार को कर्पूरी चौक पर डीएम डॉ. त्यागराजन ने दीप प्रज्वलित कर कैंडल मार्च की शुरुआत की।कैंडिल मार्च में स्कूली बच्चे ,आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया।
इस मौके पर डीएम ने बताया कि जिला में 468 किमी लंबी मानव श्रृंखला का निर्माण के लिए सभी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। इस मानव श्रृंखला में लगभग सत्रह लाख लोग भाग लेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि भाग लेने वाले प्रतिभागियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य की पूरी-पूरी देखभाल की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक 10 किमी पर सभी चिकित्सीय सुविधा के साथ एक-एक एंबुलेंस की तैनाती रहेगी।
डीएम डॉ. त्यागराजन ने बताया कि जगह-जगह अस्थाई शौचालय की व्यवस्था की जा रही है। मानव श्रृंखला के लिए माइक्रो प्लानिंग को अंतिम रूप दे दिया गया है। मानव श्रृंखला में प्रतिभागियों को निर्धारित स्थल पर लाने एवं खड़ा करने की जवाबदेही संबंधित सेक्टर पदाधिकारी, समन्वयक एवं नोडल को दी गई है। डीएम ने बताया कि जल जीवन हरियाली, नशा मुक्ति, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन के प्रति जागरूकता हेतू पूरे जिला में वातावरण का निर्माण किया जा रहा है।