Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफिस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे मरीन ड्राइव पर तेज रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे
12-Nov-2024 12:49 PM
By First Bihar
DARBHANGA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार 13 नवंबर को बिहार के दरभंगा में एम्स अस्पताल का उद्घाटन करने वाले हैं। इसके साथ ही पीएम इस दौरान वे दरभंगा में एक नई रेल लाइन का भी लोकार्पण करेंगे। 389 करोड़ रुपये की लागत से बनी दरभंगा बायपास रेल लाइन के शुरू होने से सीतामढ़ी, रक्सौल से जयनगर और सहरसा की तरफ जाने वाले यात्रियों के लिए वरदान साबित होगी।
दरअसल, दरभंगा एम्स शिलान्यास कार्यक्रम स्थल से ही पीएम मोदी नई रेल लाइन का उद्घाटन करेंगे। काकरघाटी स्टेशन पर इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। सांसद गोपालजी ठाकुर ने सोमवार को काकरघाटी स्टेशन का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यह बायपास रेल लाइन 10 किलोमीटर की है। इसके चालू हो जाने से जयनगर, निर्मली, सरायगढ़ से दिल्ली और मुंबई की ओर जाने वालीं ट्रेनों के समय में चार से पांच घंटे की बचत होगी।
मालूम हो कि पीएम मोदी बुधवार को दरभंगा दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे दरभंगा में बिहार के दूसरे एम्स अस्पताल की आधारशिला रखेंगे। केंद्र सरकार ने 36 महीने के भीतर इसके निर्माण का लक्ष्य रखा है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, जीतनराम मांझी समेत कई अन्य नेता शामिल होंगे।
आपको बता दें कि बिहार सरकार की ओर से पहले भी कहा गया कि दरभंगा में एम्स परियोजना की लागत लगभग 1700 करोड़ रुपये है। इसके बन जाने से उत्तर बिहार के साथ ही नेपाल के लोगों को भी बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी। दरभंगा के शोभन में एम्स अस्पताल बनाया जाना प्रस्तावित है।