ब्रेकिंग न्यूज़

चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: अलग-अलग मामलों के 32 आरोपी गिरफ्तार, शराब और अवैध हथियार भी बरामद RBI new rule 2026 : अब सिर्फ OTP नहीं चलेगा! 1 अप्रैल से बदलने वाला है डिजिटल पेमेंट का पूरा सिस्टम; RBI का बड़ा फैसला इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप इंडिगो की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, हवा में विमान का इंजन खराब होने से मचा हड़कंप

Home / news / दरभंगा AIIMS के निर्माण का रास्ता साफ! नीतीश सरकार ने सभी शर्तों को...

दरभंगा AIIMS के निर्माण का रास्ता साफ! नीतीश सरकार ने सभी शर्तों को माना, केंद्र के पास भेजा प्रस्ताव

08-Dec-2023 03:46 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के दरभंगा में एम्स निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। बिहार सरकार ने केंद्र की सभी शर्तों को स्वीकार करते हुए दरभंगा के शोभन में एम्स के निर्माण से जुड़ा प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेज दिया है। स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव सुधांश पंत को इससे जुड़ा प्रस्ताव सौंपा है।


दरअसल, राज्य सरकार द्वारा दरभंगा में एम्स निर्माण के लिए केंद्र की शर्तों के मुताबिक जमीन उपलब्ध नहीं कराई जा रही थी, जिसके कारण दरभंगा एम्स का निर्माण अधर मे लटक गया था। बिहार सरकार द्वारा जो जमीन पहले उपलब्ध कराई गई थी वह एम्स के निर्माण के लिए सही नहीं थी, जिसके बाद केंद्र सरकार ने उक्त जमीन पर एम्स निर्माण करने से इनकार कर दिया। इसको लेकर खूब सियासत भी हुई केंद्र और राज्य सरकार एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते रहे।


अब जानकारी आ रही है कि दरभंगा एम्स के निर्माण के लिए बिहार सरकार ने केंद्र सरकार की सभी आवश्यक शर्तों को स्वीकार कर लिया है। एम्स निर्माण की जमीन का समतलीकरण कर बिजली और पानी की आपूर्ति बहाल करने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। इसमें दरभंगा एम्स को फोरलेन से जोड़ने का काम भी शामिल है। 


बिहार सरकार ने सभी शर्तों को मानते हुए केंद्र को नया प्रस्ताव भेजा है जिसमें यह भी अपील की गई है कि दरभंगा में नए डिजाइन पर एम्स का निर्माण कराए, जो स्थानीय जरूरतों को पूरा कर सके। बता दें कि सरकार ने दरभंगा एम्स के निर्माण के लिए फिलहाल शोभन में बाईपास के पास 189 एकड़ जमीन को चिह्नित किया है। बिहार सरकार ने बिहार स्वास्थ्य एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड को जमीन की भराई और चारदीवारी निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी है।