ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / बिहार : 14 जनवरी को गायब हुई थी दो लड़कियां, एक के बाद...

बिहार : 14 जनवरी को गायब हुई थी दो लड़कियां, एक के बाद एक दोनों का मिला शव, ग्रामीणों में आक्रोश

19-Jan-2022 04:34 PM

By PRASHANT KUMAR

DARBHANGA : दरभंगा जिला के बहादुरपुर थाना के पुरखोपट्टी गांव की दो लड़की बीते 14 जनवारी को अपने घर से पशुचारा को लेकर निकली थी। गांव के चंद दूरी पर अवस्थी देकुली चौर मे घास लाने पर। घर वापस नही लौटने पर परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन की गई। और 15 जनवारी को परिजनों ने बहादुरपुर थाना में लिखित आवेदन देकर शिकायत की थी। जिसके आधार पर पुलिस की तहकीकात जारी थी। 


लेकिन बीते दिन मंगलवार की सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने पानी में  तैरता हुए एक लड़की का शव देखा तो, इलाके में खलबली मच गई। इसकी सूचना बहादुरपुर पुलिस को दी गईं तो बहादुरपुर थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर एक लड़की के शव को पुलिस ने एवं ग्रामीणों के सहयोग से पानी से निकाला गया है। 


वहीं दूसरे की तलाश अभी जारी था। देर रात तक पुलिस के प्रयास जारी रही लेकिन लड़की का शव बरामद नहीं हो पाया था लेकिन 19 जनवरी के आज सुबह पुनः दूसरी लड़की का शव पानी में तैरता देखा गया। इस तरह दोनों लड़की का शब बारी-बारी से 1 दिन बाद बरामद हुआ है। 


वहीं मौके पर सूचना मिलते ही बहादुरपुर पुलिस दलबल के साथ पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अग्रिम प्रक्रिया कर रही है। इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण पुलिस के प्रति आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। नारेबाजी भी किया गया। माहौल तनावपूर्ण देखते हुए बहादुरपुर पुलिस ने अतिरिक्त बलों को भी मौके पर बुला लिया है लेकिन परिजन शव को पुलिस द्वारा ले जाने का विरोध कर रहे हैं.