ब्रेकिंग न्यूज़

सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू

दानापुर छावनी इलाके में आम लोगों का रास्ता रोके जाने का मामला, सांसद रामकृपाल यादव ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लिखा पत्र

दानापुर छावनी इलाके में आम लोगों का रास्ता रोके जाने का मामला, सांसद रामकृपाल यादव ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लिखा पत्र

21-May-2021 03:55 PM

PATNA : दानापुर कैंट इलाके में सैन्य अधिकारियों की तरफ से आप लोगों का रास्ता बंद किए जाने का मामला अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तक जा पहुंचा है. पाटलिपुत्र के सांसद रामकृपाल यादव ने अब इस मामले में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा है. रामकृपाल यादव ने रक्षा मंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि उनके संसदीय क्षेत्र पाटलिपुत्र के अंतर्गत आने वाले दानापुर विधानसभा में दानापुर कैंट के सैन्य अधिकारियों के द्वारा आम रास्ता को लेकर हमेशा कोई न कोई बखेड़ा खड़ा किया जाता रहा है. अब नया मामला दानापुर अनुमंडल कार्यालय का रास्ता रोके जाने से जुड़ा है. दानापुर अनुमंडल कार्यालय के लिए रास्ते पर सेना द्वारा चेक पोस्ट बनाकर अनुमंडल कार्यालय के कर्मियों समेत अन्य लोगों को परेशान किया जा रहा है. इस मामले को रक्षा मंत्री गंभीरता से लें. 


सैन अधिकारियों की इस कार्यवाही से इस इलाके में रहने वाले लोग डरे हुए हैं. लोगों को लग रहा है कि पहले की तरह ही अब अनुमंडल कार्यालय मार्ग को भी बंद कर दिया जाएगा. क्योंकि सेना द्वारा पहले भी अन्य सड़कों को इसी तरह बंद कर दिया गया है. पहले चेक पोस्ट बनाते है और उसके बाद स्थाई निर्माण कर गेट लगाकर बंद कर देते हैं. पूर्व में भी इसी तरह सेना के अधिकारियों द्वारा 100 वर्षो से अधिक से चालू सर्वे रोड बैरक न0 1 से लोदीपुर चांदमारी सड़क सहित अन्य सड़कों को अकारण बंद कर दिया गया है. इसके संबंध में मैंने आपको पत्र लिखकर और व्यकिगत तौर पर भी अवगत कराया है. 


पूर्व के मामलों में आम जनता से सीधा टकराव चल रहा था, वहीं अब नए मामले ने स्थानीय प्रशासन और आम जनता दोनों से टकराव की स्थिति पैदा कर दी है. सेना द्वारा रोज नया बखेड़ा खड़ा करने से परेशान होकर लोग यहाँ तक कहने लगे हैं कि दानापुर कैंट कहीं अन्यत्र शिफ्ट कर देना चाहिए. कोरोना फैलने का बहाना बनाकर लोगों को परेशान करने की नीयत से रास्ता रोका जा रहा है. वैसे भी बिहार में लॉक डाउन लागू है. लोगों का आवागमन नियंत्रित है. ऐसे में दानापुर कैंट के सैन्य अधिकारियों का यह तर्क स्थानीय प्रशासन के गले नहीं उतर रहा है. सांसद रामकृपाल यादव ने इस मामले में रक्षा मंत्री से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है. उन्होंने कहा है कि दानापुर के लोगों को इस मामले में उनसे न्याय की उम्मीद है.