ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

Home / news / दलित विरोधी हैं नीतीश, बोले सम्राट..पहले जीतनराम मांझी का अपमान किया अब उनके...

दलित विरोधी हैं नीतीश, बोले सम्राट..पहले जीतनराम मांझी का अपमान किया अब उनके बेटे को भी नहीं छोड़ा

15-Jun-2023 08:33 PM

By First Bihar

PATNA: HAM पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष मांझी के इस्तीफे के बाद अब उनकी जगह पर जेडीयू विधायक रत्नेश सदा मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले हैं।  16 जून को कैबिनेट का विस्तार होगा। दिल्ली में बीजेपी कोर कमिटी की बैठक में शामिल होने के बाद बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी आज पटना पहुंचे। 


पटना एयरपोर्ट पर जब मीडिया ने उनसे मंत्रिमडल विस्तार के बारे में सवाल किया तो उन्होंने बताया कि यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अधिकार है। दलित समाज का अपमान तो नीतीश कुमार ने कर ही दिया है। पहले जीतनराम मांझी का अपमान किया अब उनके बेटे संतोष सुमन को भी नहीं छोड़ा। नीतीश कुमार के लिए ये अब कोई बड़ी बात नहीं है। वे किसी को भी मंत्री और मुख्यमंत्री बना सकते हैं। 


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के बिहार दौरे पर सम्राट चौधरी ने कहा कि हमारी पार्टी का महासंपर्क अभियान पूरे देश में चल रहा है। हमलोग दूसरी पार्टियों के पीछे नहीं चलते हैं। हम अपने काम को आगे बढ़ाते हैं। अभी हम 2014 के पहले के भारत और 2014 के बाद के भारत की चर्चा कर रहे हैं। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान यह कहा था लोकसभा चुनाव समय से पहले हो सकते हैं। इस पर सम्राट चौधरी ने कहा कि हमको लगता है कि नीतीश कुमार को शायद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से बात हुई होगी। उनसे पूछिये कि इस संबंध में क्या पीएम मोदी से बात हुई थी? 


23 जून को विपक्षी दलों की पटना में बैठक आहूत है। तेजस्वी यादव का कहना है कि इससे भाजपा पूरी तरह से डरी हुई है। विपक्षी एकता की बैठक से पहले कही केंद्रीय जांच एजेंसियों से वह कार्रवाई करा सकती है। तेजस्वी के इस बयान पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने पलटवार किया है। 


कहा है कि उनके पिता जी जब प्रदेश के सीएम थे तब पहली बार जेल वो किसके राज्य में गये थे? उस वक्त जनता दल का राज था ना कि भाजपा का राज था और ना ही किसी और पार्टी का राज था। तब उनके पिता जी लालू यादव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे और उन्ही की पार्टी के प्रधानमंत्री थे। सम्राट चौधरी ने कहा कि सारे भष्टाचारी मिले हैं तो डर लगेगा ही।