सुपौल में LIC एजेंट ने लाइसेंसी गन से खुद को मारी गोली, इलाके में सनसनी प्रेमिका के साथ पार्क में बैठे प्रेमी को डायल 112 की टीम ने पकड़ा, महिला सिपाही पर 5 हजार रूपये मांगने का आरोप मुजफ्फरपुर बड़गांव झड़प मामले में पियर थानाध्यक्ष रजनीकांत सस्पेंड, एसएसपी की बड़ी कार्रवाई बेगूसराय में NH-31 पर भीषण हादसा, ई-रिक्शा को बचाने में मिनी बस पलटी, एक दर्जन लोग घायल मुजफ्फरपुर में जिला कृषि पदाधिकारी 50 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, विशेष निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई क्या सच में नीट छात्रा के भाई को उठा ले गई CBI? फर्स्ट बिहार के जरिए जानिए क्या है इसकी असली हकीकत; आखिर क्यों जहानाबाद पहुंची थी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो की टीम बिहटा में नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज का कार्यक्रम, शिक्षाविद MM सिंह ने छात्रों को दिये सफलता के मंत्र EDUCAMY पटना से JEE MAINS का Bihar State Topper, पटना में रहकर IIT-JEE की तैयारी करने वाले छात्रों में TOP बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू
05-Dec-2022 02:34 PM
BHOJPUR : बिहार में भले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दहेज़ लेन- देन को लेकर कड़ा रुख अख्तियार किया जाता हो , लेकिन हकीकत यह नजर आती है कि राज्य के अंदर आए दिन कहीं ने कहीं दहेज नहीं देने कि वजह से शादी टूट जा रही है या फिर डर से उस समय शादी कर भी ली जा रही है तो उसके कुछ दिन बाद दुल्हन कि हत्या कर दी जा रही है। इसी कड़ी में एक ताजा मामला बिहार के भोजपुर जिले से निकल कर सामने आ रही है। जहां दहेज में टीवी नहीं मिलने से नाराज पति ने घर वालों को साथ लेकर अपनी पत्नी कि हत्या कर डाली।
मिली जानकारी के अनुसार, भोजपुर जिले के अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के मोतीडीह गांव में एक नवविवाहिता के गले में रस्सी का फंदा लगाकर हत्या कर दी गई। इस हत्या कि वजह महज दहेज में दुल्हन के घर वालों के तरफ से स्मार्ट टीवी नहीं देना बताया जा रहा है। मृतका कि पहचान 20 वर्षीय नेहा कुमारी के रूप में हुई है। यह मोतीडीह गांव निवासी सोनू कुमार उर्फ राहुल की पत्नी बताई जा रही है। इसके गर्दन पर जख्म का निशान पाया गया है।
बताया जा रहा है कि, चरपाेखरी थाना के काेयल गांव निवासी ज्ञानचंद शर्मा की पुत्री नेहा कुमारी की शादी 16 फरवरी 2022 को अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के मोतीडीह निवासी रमेश शर्मा के पुत्र सोनू कुमार उर्फ राहुल से हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी। पिता के अनुसार शादी के दो महीने बाद से ही ससुराल वालों द्वारा अक्सर पंखा, कूलर और एलसीडी टीवी नहीं दिए जाने को लेकर ताना दिया जाता था। इसको लेकर कई बार मारपीट की किया गया। जिसके बाद पिछले दिनों एक कूलर खरीद कर दिया गया। इसके बाद बेटी ने फोन पर बताया था क, अब एलसीडी टीवी की मांग की जा रही है। लेकिन, यह मांग नहीं पूरी होने पर उनकी बेटी की हत्या कर दी गई।
इधर, इस घटना की सूचना मिलने पर मृतिका के पिता बेटी के ससुराल पहुंचे तो उसकेदरवाजे पर ताला लगा है। उन्होंने देखा कि घर से कुछ दूरी पर पति, ससुर एवं देवर द्वारा एक सवारी गाड़ी पर शव को बांधा जा रहा है। इसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से स्थानीय थाना को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जिनको गिरफ्तार किया है उसमें पति सोनू कुमार उर्फ राहुल,ससुर रमेश शर्मा एवं देवर सुनील शर्मा व अगुआ लक्ष्मण सिंह हैं। लक्ष्मण सिंह उदंडीगांव के निवासी है।