ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / पटना में दबंगई, युवक को सरेआम हॉकी स्टिक से पीटा

पटना में दबंगई, युवक को सरेआम हॉकी स्टिक से पीटा

07-Jul-2019 04:35 PM

By 7

PATNA : बिहार में दबंगों के भीतर पुलिस का खौफ मिटता हुआ दिखाई दे रहा है. इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है बाढ़ से जहां दबंगों ने एक युवक की जमकर पिटाई की है. दबंगों ने लाठी-डंडों और हॉकी स्टिक से युवक को पीटा है. पुलिस जख्मी युवक का बयान लेकर मामले की छानबीन में जुट गई है. पूरी घटना पटना जिले के एनटीपीसी थाना इलाके के नवादा की है. जहां राम कुमार नामक एक युवक अपने खेत में काम कर रहा था तभी कुछ दबंगों ने उसपर हमला बोल दिया. बदमाशों ने उसकी जमकर पिटाई की है. बताया जा रहा है कि युवक को काफी गंभीर चोटें आई हैं. वह गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. इस घटना से घरवाले दहशत में हैं. परिजनों का कहना है कि कुछ दबंग उससे 8 हजार रुपये मांग कर रहे थे. पैसा नहीं देने पर उनलोगों ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस ने घायल का बयान दर्ज कर लिया है. मामले की छानबीन की जा रही है. बाढ़ से संध्या पांडेय कीरिपोर्ट