अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
30-Jun-2022 11:39 AM
By RANJAN
SASARAM: खबर बिहार के सासाराम की है, जहां सड़क दुर्घटना में दो लोगो की मौत हो गई। घटना चेनारी के खुर्माबाद में एनएच के पास की है, जहां ट्रक और एम्बुलेंस में भीषण टक्कर हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई है।
घटना के लेकर जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ लोग शव के दाह संस्कार के लिए एंबुलेंस से जा रहे थे। वे बोकारो से वाराणसी जा रहे थे। इसी दौरान एम्बुलेंस की टक्कर एक ट्रक से हो गई हुए इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई। मृतक की पहचान शंभू कुमार और गोपाल प्रसाद के रूप में की जा रही है। दोनों रिश्तेदार बताये जा रहे हैं। दोनों मृतक बेगूसराय जिला के नावोकोठी के रहने वाले थे और बोकारो में अपनी चाची शांति देवी के निधन पर मातमपुर्सी के लिए पहुंचे थे। उसके बाद बोकारो से चाची शांति देवी के शव को दाह संस्कार के लिए वाराणसी ले जा रहे थे। लेकिन ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें 47 साल के शंभू कुमार और 55 साल के गोपाल प्रसाद सिंह की मौत हो गई। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाया गया। परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं। एक महिला की निधन से पहले ही परिवार शोकाकुल था, वहीं दो अन्य लोगों की हादसे में मौत की खबर ने परिजनों को बेहाल कर दिया है।
इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई है। बोकारो से दाह संस्कार के लिए वाराणसी जा रहे लोग सड़क हादसे के शिकार हो गए, जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ये लोग एक एम्बुलेंस में सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही एक ट्रक ने एम्बुलेंस में ठोकर मार दिया।