BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया
25-Jan-2021 07:10 AM
By PRASHANT KUMAR
DARBHANGA : कोरोना काल में अपने बीमार पिता को लेकर सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय करने वाली ज्योति को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साइकिल गर्ल ज्योति के लिए आज का दिन बेहद खास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दरभंगा की रहने वाली साइकिल गर्ल ज्योति से बात करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ज्योति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जुड़ेंगे और पीएम मोदी खुद ज्योति से बातचीत करेंगे।
प्रधानमंत्री के साथ वर्चुअल संवाद के लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। ज्योति दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा प्रखंड स्थित सिरहुल्ली गांव की रहने वाली हैं। कोरोना काल में अपने बीमार पिता को वह साइकिल से लेकर गुरुग्राम से सिरहुल्ली गांव आ गई। इसके बाद वह एकाएक सुर्खियों में आई और अब देशभर में उन्हें साइकिल गर्ल के तौर पर जाना जाता है। इस बहादुरी के लिए ज्योति को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2021 से नवाजा जाएगा। ज्योति सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जुड़ जाएंगी और पीएम खुद उसके शासक के फैसले को लेकर बातचीत करने वाले हैं।
दरभंगा के डीएम डॉ त्यागराजन ने कहा है कि प्रधानमंत्री के साथ वर्चुअल संवाद को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली हैं। दरभंगा की बेटी को राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए चुने जाने से हर तरफ खुशी का माहौल है। ज्योति के गांव में लोग इस बात से गौरव महसूस कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद उनसे बात करने वाले हैं।