बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन: रेड लाइट एरिया में छापेमारी से हड़कंप, 16 महिला समेत 29 गिरफ्तार; 7 लड़कियों का रेस्क्यू दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का दिया निर्देश बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म
07-Aug-2022 08:16 AM
PATNA: अगर आप बिहार की राजधानी पटना में रहते हैं तो आपको ज्यादा सावधान रहने की ज़रूरत है। पटना में अपराधी अब अलग-अलग तरीके से लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की जांच में ये पाया गया कि पटना के अलावा नवादा, नालंदा, शेखपुरा, गया और जमुई साइबर अपराधियों के हॉट स्पॉट बन गए हैं। ये अपराधी इतने शातिर हैं कि ऑनलाइन मार्केटिंग करने वाली कंपनियों के डिलिवरी ब्वॉय को अपने निशाने पर लेते हैं। डिलीवरी बॉय के अलावा साइबर कैफे और फोटो स्टेट की दुकानों से ग्राहकों के नंबर और आधार नंबर की खरीदी करते हैं।
शातिरों को लेकर एक अधिकारी ने बताया कि बैंकों के कर्मचारी से भी ग्राहकों का डेटा खरीदते हैं। केवल 20 रुपए देकर ये मोबाइल नंबर खरीद लेते हैं। वहीं, EOU की जांच में ये भी पाया गया है कि नालंदा और नवादा के साइबर अपराधियों का बंगाल और झारखंड के गैंग से तार जुड़ा है। यह गिरोह बंगाल और झारखंड के गांवों के गरीब लोगों को अपना निशाना बनाकर झांसे से उनके नाम पर बैंक अकाउंट खुलवाकर एटीएम कार्ड और पासबुक रख लेते हैं। बदले में उन्हें 25 हजार रुपए दे देते हैं।
साइबर अपराध के ज़रिये ही इन अपराधियों ने कई फ्लैट और ज़मीन खरीद रखी है। पत्रकारनगर पुलिस ने 2021 में बेलछी के मुन्ना को 1.50 लाख रुपए और 60 एटीएम के साथ पकड़ा था और उसे जेल भेज दिया था। हालांकि मौके से नालंदा का शिव शंकर भाग निकला था। शिवशंकर ने पटना में छोटी पहाड़ी के पास एक करोड़ में एक कट्ठा जमीन खरीदी है। उसे भी पुलिस जब्त करेगी।