ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

इंजीनियरिंग के छात्र निकले साइबर क्रिमिनल, पुलिस ने तीन शातिरों को दबोचा; CSP संचालकों को लगा चुके हैं 30 लाख का चूना

25-Dec-2023 01:01 PM

By MANOJ KUMAR

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर पुलिस ने सीएसपी संचालकों को अबतक 30 लाख से अधिक का चूना लगा चुके तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों में दो एमआईटी के छात्र हैं। इंजीनियरिंग के दोनों छात्र साइबर फ्रॉड गिरोह में शामिल हो गए थे और एटीएम और सिम कार्ड से नया यूपीआई बनाकर सीएसपी संचालकों को निशाना बनाते थे और उन्हें ठगी का शिकार बनाते थे।


दरअसल, मुजफ्फरपुर की साइबर थाने की पुलिस को लगातार साइबर फ्रॉड की शिकायतें मिल रही थी। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद साइबर थाने की पुलिस ने जब मामले की तफ्तीश शुरू की तो घटना को अंजाम देने के तरीके को देख कर हैरान हो गई। पुलिस ने विशेष टीम बनाकर इन सभी अपराधियों के खिलाफ लगातार जांच शुरू कर दी। जिसके बाद पूरा मामला सामने आ गया।


साइबर गिरोह में शामिल तीन शातिर ने मिलकर आधार कार्ड पर लोकल पता बनाकर मुजफ्फरपुर में रहना शुरू कर दिया था। ये सभी एटीएम और सिम कार्ड की सहायता से नया यूपीआई कोड बनाकर अवैध पैसे से निकासी करने के लिए एटीएम जाते थे। एटीएम में ट्रांजैक्शन लिमिट होने के बाद जिले के विभिन्न सीएसपी संचालक से मिलकर बीमारी की समस्या बता कर उनसे पैसा की निकासी कर लेते थे। इन्होंने जिले के कई सीएसपी संचालक से लगभग 30 लख रुपए की राशि की अवैध निकासी कर ली। 


इस गिरोह के मास्टरमाइंड को पटना जाने वाली बस के कंडक्टर के माध्यम से पैसे भेज दिए जाते थे। जिसमें इन लोगों को एक लाख रुपए पर 5 हजार रुपए कमीशन मिलता था। गिरफ्तार आकाश कुमार और फैजान अली एमआईटी के चौथे सेमेस्टर के छात्र है। वहीं इनका एक अन्य साथी भी गिरफ्त में आया है जिसकी पहचान राजा कुमार के रूप में हुई है।


साइबर थाने के इंस्पेक्टर सह अपर थानेदार शमीम अख्तर ने बताया कि जिले के सीएसपी संचालक से साइबर फ्रॉड कर 30 लाख की अवैध निकासी कर लिया गया था, जिसकी सूचना पुलिस को मिली। सूचना का पुलिस ने जांच शुरू कर दी। जिसमें बीच पुलिस को गुप्त सूचना की सीएसपी संचालकों से यह लोग पैसे की अवैध निकासी करते आ रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर इन तीनों लोगों को गिरफ्तार किया। वही अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।


news image