ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव राज्यसभा चुनाव में हार के बाद महागठबंधन में कलह, तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे पप्पू यादव 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश 1 अप्रैल से हर अंडे पर लिखना होगा उत्पादन और एक्सपायरी डेट, यहां की सरकार ने जारी किया सख्त आदेश Bihar News: करंट लगने से सफाईकर्मी की मौत, पूजा कार्यक्रम में साफ-सफाई के दौरान हुआ हादसा LPG किल्लत से बढ़ी महंगाई: चाय, समोसा और मिठाइयों के बढ़े दाम, रेस्टोरेंट के मेन्यू में 70% तक कटौती पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक पटना के लोगों को अब सड़क क्रॉस करने में नहीं होगी परेशानी, बटन दबाते ही रूकेगी ट्रैफिक CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई CBSE ने शिक्षकों को दी चेतावनी, सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बचें, नहीं तो हो सकती है सख्त कार्रवाई

Home / news / साइबर क्रिमिनल मथुरा से गिरफ्तार, एसपी का फेक फेसबुक और व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर...

साइबर क्रिमिनल मथुरा से गिरफ्तार, एसपी का फेक फेसबुक और व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर कर रहा था ठगी

14-Nov-2021 08:46 PM

By AKASH KUMAR

AURANGABAD: साइबर अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद है कि वे खाकी और खादी को भी नहीं बख्श रहे हैं। साइबर ठगी का ऐसा ही एक मामला औरंगाबाद में सामने आया है जहां साइबर अपराधियों ने जिले के पुलिस कप्तान कांतेश कुमार मिश्रा को भी निशाने पर लिया। एसपी की फेक फेसबुक और व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर ठगी का गोरखधंधा शुरू कर दिया।


साइबर ठगों के जाल में औरंगाबाद का एक युवक फंस गया और उसने ठगों को 20 हजार की रकम भी दे डाली। जिसके बाद मामला एसपी के संज्ञान में आया। दरअसल 28 सितम्बर को औरंगाबाद के नगर थाना में पुलिस अवर निरीक्षक गुफरान अली के आवेदन के आधार पर भादवि की  धारा 66, 66(सी), 66(डी) एवं आईटी एक्ट के तहत कांड संख्या- 420/21 दर्ज हुआ था। 


अज्ञात साइबर ठगों को आरोपी बनाया गया था। मामले का अनुसंधान शुरु हुआ और आखिरकार मामले में संलिप्त उतर प्रदेश के मथुरा के रहने वाले एक साइबर ठग को गिरफ्तार किया गया। पूरे मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि औरंगाबाद के एसपी के नाम पर फेक फेसबुक एवं व्हाट्सएप अकाउंट बनाने के मामले में साइबर ठग को मथुरा से गिरफ्तार किया गया। 


गिरफ्तार ठग सोनू उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र के देवरस का रहने वाला है। गिरफ्तार सोनू ने साइबर अपराध को अपना पेशा बताया और ठगी करने की बात भी स्वीकारी। उसके पास से तीन स्मार्ट फोन, पांच सिम कार्ड एवं एक आधार कार्ड बरामद किया गया है। सभी सिम कार्ड फर्जी नाम पते पर लिए गए हैं। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।