BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा 1 करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस उर्फ किशन दा का निधन, 15 जवानों की हत्या का था आरोपी, सैकड़ों वारदातों को दे चुका अंजाम अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग अजब प्रेम की गजब कहानी: बिहार राज्य महिला आयोग में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी ने भारी विरोध के बीच प्रेमिका की भरी मांग सड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंका बिहार बना फिल्म इंडस्ट्री का नया सुपरहिट सेट! 45 फिल्मों को मिली मंजूरी, हर तरफ गूंज रहा ‘लाइट, कैमरा, एक्शन’
05-Mar-2022 08:26 AM
PATNA : राजधानी पटना में साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहा है। बिहार में साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस काफी समय से अभियान चला रही है। साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अब आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने अपना ऑपरेशन तेज कर दिया है। इसके लिए आर्थिक अपराध इकाई ने सोशल प्लेटफ़ॉर्म की मदद मांगी है।
ईओयू ने हाल के दिनों में साइबर अपराधियों द्वारा ठगी, आपत्तिजनक पोस्ट और ऐसे ही अन्य मामले में कार्रवाई तेज करते हुए गूगल, फेसबुक और ट्वीटर से साइबर अपराधियों का ब्यौरा उपलब्ध कराने को कहा है। ईओयू ने साइबर अपराध के ऐसे 40 मामलों में तीनों सोशल साइट्स के इंडिया हेड के पत्र जारी किया है। इसके अलावा तीनों सोशल साइट्स के अमेरिका स्थित मुख्यालय को भी ई-मेल भेजा गया है।
आर्थिक अपराध इकाई के एडीजी नैय्यर हसनैन खान ने शुक्रवार को साइबर ने अपराध से जुड़े लंबित मामलों की जांच अगले दो महीने में पूरी कर लेने का निर्देश दिया है। इस मामले में सोशल साइट्स के इंडिया हेड अगर जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जाती है तो फिर सीआरपीसी की धारा 91 के तहत उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा।