ब्रेकिंग न्यूज़

LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला' मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का क्या है सच? बिहार बोर्ड का आया जवाब Sunset Points in India: भारत में कहां दिखता है सबसे जादुई सनसेट? ये 5 जगहें बना देंगी आपकी शाम यादगार

Home / news / करंट से पति-पत्नी की मौत, वाइफ को बचाने में हसबैंड की भी गयी...

करंट से पति-पत्नी की मौत, वाइफ को बचाने में हसबैंड की भी गयी जान; मचा कोहराम

24-May-2024 01:53 PM

By First Bihar

SHEIKHPURA : बिहार के शेखपुरा जिले से एक ददर्नाक खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां हथियांवा गांव में एक दर्दनाक घटना घटी, जिसमें करंट लगने से पति-पत्नी की मौत हो गई। इस घटना में विद्युत पोल में करंट प्रवाहित हो जाने के कारण इसकी चपेट में आने से दंपति की मौत हो गई। इस घटना ने पूरे गांव को स्तबध कर दिया है और मृतक परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी को करंट से बचाने में ही पति की भी मौत हो गयी और दोनों ने एकसाथ प्राण त्याग दिए। 


जानकारी के अनुसार, हथियांवा  गांव में करंट की इस घटना ने सबको दंग करके रख दिया है। इस घटना में गांव निवासी स्वर्गीय अरुण सिंह के इकलौते पुत्र रजनीश कुमार उर्फ थम्मन सिंह (35 वर्ष )एवं उनकी 28 वर्षीय पत्नी प्रतिमा सिन्हा की मौत हो गई। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार उनके घर के द्वारा के पास ही एक लोहे का विद्युत पोल है जो काफी जर्जर स्थिति में है। उस पोल से हाई वोल्टेज करंट वाली तार गुजरी है। ग्रामीणों ने बताया कि इस पोल में करंट आ गया था परंतु इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। 


ग्रामीणों ने इस घटना को लेकर बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 8:30 बजे प्रतिमा सिन्हा अपने घर से निकली और किसी प्रकार वह विद्युत पोल की चपेट में आ गई।  पोल में दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर वो वहीं तड़पने लगी। इसी दौरान अपनी पत्नी को इस हाल में देखकर उसके पति बचाने के लिए दौड़कर आए। लेकिन वो खुद भी करंट की चपेट में आ गए। जिसके कारण दोनों की मौत हो गई। 


उधर, घटना के दौरान दोनों बेसुध होकर वहीं गिर पड़े, इसके बाद ग्रामीणों ने आनन-फानन में दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी. चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक रजनीश कुमार अपने पिता का एकलौता पुत्र था और उसकी एक बहन थी जिसकी 5 साल पहले सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है.बच्चों की देखभाल के लिए अब घर में सिर्फ उसकी विधवा मां है।