बिहार में नशे की खेती: अफीम के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, नष्ट की गई लाखों की फसल बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: रिश्वतखोरी के मामले में दारोगा सेवा से बर्खास्त, DIG के एक्शन से हड़कंप Bihar CM : CM नीतीश ने RCD के बड़े अधिकारी को हड़काया, अधिकारी ने हाथ जोड़कर मांगी 1 महीने की मोहलत बिहार में रक्षा विभाग की 9.36 एकड़ जमीन से हटेगा अतिक्रमण, पांच सदस्यीय कमेटी गठित BIHAR NEWS : नाले से अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके में सनसनी; पुलिस पहचान में जुटी बीआरएबीयू में सर्टिफिकेट से हिंदी हटाने पर हंगामा, प्रमोशन पर भी शुरू हुई बहस UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका UPSC Result: ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती के UPSC रिजल्ट पर विवाद, यूपी की आकांक्षा ने 301 रैंक पर दावा ठोका पटना से बख्तियारपुर रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गांव में लोगों और परिवार से करेंगे मुलाकात Bihar Workers : ETP टैंक में उतरते ही दम घुटने से बिहार के तीन मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर
27-Aug-2020 08:54 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : जिले से एक ऐसी सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल, सीआरपीएफ के एक जवान ने बच्ची को गोली मार दी है. जिससे इलाके में सनसनी मच गई है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना बेगूसराय जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके की है. जहां बड़ी एघु गांव में सीआरपीएफ के जवान के बंदूक से चली गोली एक बच्ची को लगी है. गोली लगने के कारण बच्ची गंभीर रूप से जख्मी बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार खगड़िया जिले के रहीमपुर निवासी सीआरपीएफ का जवान जिसका बड़ी एघु में भी घर है. वह ड्यूटी से छुट्टी में घर आया था. उसका अपने पड़ोसी से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी को लेकर हुए विवाद में उसने अपने पड़ोसी पर गोली चला दी.
सीआरपीएफ जवान की चलायी गोली राजीव सिंह के पुत्र लगभग 8 वर्षीय विक्रम राज को लग गई. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद वहां मौंजुद लोगों में अफरातफरी मच गई. आनन फानन में बच्चे घायल बालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.
थानाध्यक्ष राजबिन्दु प्रसाद ने बताया कि सीआरपीएफ के जवान पंकज कुमार ने जमीनी विवाद में गोली चलाई. इसमें बड़ी एघु निवासी राजीव सिंह के पुत्र विक्रम राज घायल हो गई.उन्होंने बताया कि घटना के बाद आरोपी सीआरपीएफ जवान फरार हो गया. परिजन के लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कार्यवाई की जाएगी.