BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल
08-Nov-2021 10:54 AM
DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. एक CRPF जवान अपने साथियों पर AK-47 से फायरिंग कर दी. इस घटना में 4 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 3 जवान घायल बताये जा रहे हैं. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. घटना के बाद आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया गया है.
मामला छत्तीसगढ़ के सुकमा में कोंटा विकासखंड के ग्राम लिंगनपल्ली स्थित 217 बटालियन कैंप का है. बताया जाता है कि CRPF जवान रितेश रंजन ने अपने साथियों पर फायरिंग कर दी. गोली लगने से 1 जवान की मौके पर ही मौत हो गई. इसी कैंप में 85वीं बटालियन के जवानों का भी कैंप है. गोली चलने से हड़कंप मच गया. अन्य जवान दौड़ कर मौके पर पहुंचे. इसके बाद अफसरों को जानकारी दी गई.
घायल 5 जवानों को कैंप से करीब 11 किमी दूर तेलंगाना स्थित भद्राचलम के अस्पताल ले जाया गया. वहां पर इलाज के दौरान 3 जवानों ने दम तोड़ दिया, जबकि 2 अन्य की हालत गंभीर देख उन्हें चॉपर से रायपुर रेफर किया जा रहा है. सीआरपीएफ के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं. सुकमा पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घायल जवानों को अभी तेलंगाना के भद्राचलम में इलाज के लिए भेजा गया है.
बताया जा रहा है कि आरोपी जवान देर रात नक्सली क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात था. इसी दौरान जवानों के बीच कुछ विवाद हो गया, जो हिंसा में बदल गया. इसके बाद सीआरपीएफ जवान आपे से बाहर हो गया और उसने गोलीबारी शुरू कर दी. इसी घटना में चार सीआरपीएफ जवानों की मौत हो गई. इस फायरिंग की घटना में मारे गए 2 जवान बिहार के रहने वाले थे, जबकि 1 पश्चिम बंगाल का निवासी था. चौथे जवान को लेकर अभी जानकारी नहीं मिल सकी है.
मृतक जवानों में बिहार निवासी धांजी और राजमणि कुमार यादव और पश्चिम बंगाल निवासी राजीब मंडल के अलावा एक अन्य जवान धर्मेंद्र कुमार शामिल हैं. इनके अलावा जवान धर्मेंद्र कुमार सिंह, धर्मात्मा कुमार और मालया रंजन महाराणा घायल हैं.