Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Crime News: नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप, वारदात को अंजाम देने के बाद लड़की को कुएं में धकेला, शव मिलने से सनसनी Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar Bhumi: विशेष भूमि सर्वेक्षण में तेजी लाने का निर्देश, माइक्रो मॉनिटरिंग से तय समय में पूरा होगा कार्य; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने की समीक्षा Bihar News: मुखिया-सरपंच को 'आर्म्स लाइसेंस' देने के लिए नीतीश सरकार की बड़ी पहल, सभी DM को समय सीमा में बांधा, जानें... बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद बिहार STF का बड़ा एक्शन: PLFI का सक्रिय सदस्य अजीत यादव गिरफ्तार, AK 47 समेत कई हथियार बरामद विष्णुपद मंदिर में दर्शन के बाद बोले प्रवीण तोगड़िया: लोकतंत्र में बहुमत की जीत तय, बंगाल में हिंदू समाज का होगा प्रभाव Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज Bihar Politics: पीएम मोदी का कोलकाता दौरा कल, बंगाल प्रभारी मंगल पांडेय बोले- विकास का महाअभियान होगा तेज
07-Dec-2022 10:53 PM
By MUKESH SHRIVASTAVA
VAISHALI: बिहार के सोने-चांदी के व्यवसाइयों पर लुटेरों का तांडव लगातार जारी है. मंगलवार को समस्तीपुर में सोने-चांदी की दुकान से लूट के बाद बुधवार को लुटेरों ने वैशाली में आभूषण कारोबारी को निशाना बनाया. वैशाली ने बेखौफ अपराधियों ने व्यवसायी को गोली मार कर 20 लाख से ज्यादा के गहने लूट लिये हैं.
घटना वैशाली जिले में सहदेई ओपी क्षेत्र के अंधरावर चौक के पास हुई। अपराधियों ने बुधवार की देर शाम ने स्वर्ण व्यवसाई को गोली मार दिया, उनकी हालत गंभीर बतायी जा रही है. घटना तब हुई जब आभूषण कारोबारी अपनी दुकान बंद कर घर वापस लौट रहे थे. इसी बीच रास्ते में अपराधियों ने उन पर धावा बोला. अपराधियों ने हथियार की नोंक पर उनसे गहने लूटने चाहे. जब कारोबारी ने विरोध किया तो उन्हें गोली मार कर 20 लाख रुपए के जेवरात लूट लिये गये.
अपराधियों की गोली स्वर्ण व्यवसायी के कमर में लगी है. लूट की इस घटना के बाद आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया. अपराधियों के निकल भागने के बाद स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने घायल कारोबारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. घटना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंचे. पुलिस ने बताया कि अपराधियों की गोली से घायल हुए कारोबारी परमानंदपुर गांव निवासी राहुल कुमार है.
महुआ थाना क्षेत्र के परमानंदपुर गांव के राहुल कुमार अंधरावर चौक पर सोने चांदी की दुकान चलाते हैं. बुधवार की शाम दुकान बंद कर वे अपने घर लौट रहे थे. रास्ते में घात लगाए बैठे बाइक सवार दो अपराधियों ने उन्हें घेर लिया. फिर लूटपाट के दौरान राहुल को गोली मार दी गयी. गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों को अनहोनी की आशंका हुई. वे जब तक घटनास्थल पर पहुंचते तब तक अपराधी लूट की घटना को अंजाम देकर निकल चुके थे.
घायल कारोबारी राहुल कुमार के परिजनों ने बताया कि अपराधियों ने 20 लाख रुपए रुपए की जेवरात लूट लिये हैं. स्वर्ण कारोबारी राहुल को इलाज के लिए हाजीपुर के पास एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंचे सहदेई ओपी प्रभारी अभिषेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.