ब्रेकिंग न्यूज़

Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? रुपया टूटा, मौके बने! 95 के करीब पहुंची करेंसी, निवेशकों के लिए खुला नया रास्ता, जानिए Bihar News: राष्ट्रपति का नालंदा दौरा...विश्व धरोहर स्थल का करेंगी भ्रमण, प्रशासनिक तैयारी तेज...10 अफसरों को दिया गया विशेष जिम्मा Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़

Home / news / कस्टडी से भागने की फिराक में थाने के थर्ड फ्लोर से कूदा, मौके...

कस्टडी से भागने की फिराक में थाने के थर्ड फ्लोर से कूदा, मौके पर हुई मौत; इस मामले में हुआ था अरेस्ट

29-Dec-2023 08:54 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक साइकिल चोरी के जिस आरोपित को आम लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा उसकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई। यह वाक्या राजधानी पटना के राजीवनगर थाने में गुरुवार की शाम चार बजकर 56 मिनट पर हुआ। युवक का नाम शानू प्रताप है, जो रनियातालाब थाना इलाके के राजीपुर का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार भागने के क्रम में आरोपित थाने के तीसरे तल्ले से कूद गया। उसके हाथ में हथकड़ी लगी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये पीएमसीएच भेज दिया है। 


वहीं, राजीवनगर थाना इलाके के रामनगरी मोड़ के समीप साइकिल चोरी के आरोप में स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ा था। वहां उसके साथ मारपीट हुई थी। बाद में स्थानीय लोगों ने शानू को राजीवनगर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। चंदन कुमार के बयान पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया गया थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे लेकर चिकित्सकीय जांच के लिये अस्पताल ले गई। फिर आरोपित को थाने लाया गया। 


उस वक्त वह अधिक नशे में था इस कारण उसे सरिस्ता में ही बैठा दिया गया। इस बीच 3 बजकर 45 मिनट पर आरोपित के सरिस्ता से भागने की खबर थानेदार को मिली। इसके बाद शानू की खोजबीन शुरू की गई तो वह थाना भवन से सटे टंकी के पास गिरा मिला। पुलिस टीम आनन-फानन में उसे अस्पताल ले गई जहां इलाज के दौरान शानू ने दम तोड़ दिया। 


इसके साथ ही शानू की मां ने बताया कि जब वे थाने गई थीं तो वह ठीक था। शानू के भाई भानू प्रताप और उसकी मां ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाये हैं। दोनों का कहना है कि पुलिस ने शानू के साथ मारपीट की थी। शानू के मां ने बताया कि पहले वह नशे का आदि था। उसे नशा मुक्ति केंद्र में भी रखा गया था। फिलहाल वह सगुना मोड़ स्थित एक अस्पताल में नौकरी कर रहा था। वह पूर्व में पालीगंज से चोरी के मामले में जेल जा चुका था। 


उधर, इसको लेकर पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने कहा है कि थाने से भागने के दौरान साइकिल चोरी का आरोपित युवक तीसरे तल्ले से कूद गया जिससे उसकी मौत हो गई। यह पूरा वाक्या सीसीटीवी कैमरे में कैद है। डीएसपी विधि-व्यवस्था इसकी जांच कर रहे हैं।