Bihar ka Mausam: बिहार में फरवरी में ही बदला मौसम का मिजाज, बढ़ते तापमान ने बढ़ाई चिंता; अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा वेदर? Bihar ka Mausam: बिहार में फरवरी में ही बदला मौसम का मिजाज, बढ़ते तापमान ने बढ़ाई चिंता; अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा वेदर? सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने
05-Oct-2024 09:32 PM
By First Bihar
KATIHAR: कटिहार में बाइक सवार दो युवकों ने एक युवती पर गोली चला दी। किस्मत अच्छी थी कि युवती बाल-बाल बच गयी। गोली दीवार पर जा लगी जिसके कारण उसकी जान बच गयी। गोली चलाने के बाद दोनों बाइक सवार मौके से फरार हो गये। दोनों युवकों की तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। घटना सहायक थाना क्षेत्र के न्यू ऑफिसर्स कॉलोनी के वार्ड संख्या 7 की है। जहां इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी।
बताया जाता है की मो.चाँद की 25 वर्षीय बेटी तस्लीम करीम अपने घर से सहेली के साथ बाजार के लिए निकली थी तभी घर के पास चेहरे पर नकाब लगाए बाईक सवार 2 युवकों ने जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। हालांकि इस दौरान युवती बाल-बाल बच गई। गोली छटक कर दीवार पर लग गई। गोली दागने के बाद दोनों युवक मौके से भाग निकले।
पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन पूर्व तीन युवक कुरियर बॉय बनकर उसके घर आये थे और कुछ दिनों से फोन करके काफी परेशान कर रहे थे। वो जबरन मिलने की बात कह रहे थे। जिससे घर के लोग भी परेशान थे। जब लड़की ने मिलने से इनकार किया तो फायरिंग कर दी। पीड़िता ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। पुलिस सीसीटीवी को खंगालने में लगी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। 





कटिहार से सोनू चौधरी की रिपोर्ट..