ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / वीडियो कॉल पर प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी, पुलिस ने पकड़ा तो लड़की...

वीडियो कॉल पर प्रेमी जोड़े ने रचाई शादी, पुलिस ने पकड़ा तो लड़की बोली 'साहब ऑनलाइन हुई है हमारी शादी'

07-Aug-2019 05:09 PM

By 7

SAHARSA : प्रेमी जोड़े का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है सहरसा जिले से जहां एक गर्लफ्रेंड ने अपने प्रेमी के साथ वीडियो कॉलिंग कर शादी रचा ली है. जब पुलिस ने एक प्रेमी जोड़े को पकड़ा तो लड़की ने कहा कि वीडियो कॉल पर हमारी शादी हो गई है. पूरी घटना जिले के महिषी थाना इलाके के बलुवाहा गांव की है. जहां बीते रविवार को पुलिस ने एक प्रेमी जोड़े को पकड़ा. जब पुलिस ने दोनों को पकड़ा तो युवती ने कहा कि हमारी शादी हो गई है. पुलिस ने पूछा कोई प्रमाण है तो युवती ने कहा कि वीडियो कॉल पर हम दोनों ने शादी कर ली है. यानि कि उन्होंने ऑनलाइन शादी रचा ली है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने गश्ती के दौरान एक युवक और युवती को एक साथ पकड़ा. जब पुलिस से यह कहा गया कि दोनों ने शादी कर ली है. पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना दी और उन्हें थाना बुलाया गया. परिजनों की मौजूदगी में स्थानीय भगवती तारा स्थान मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई. युवती मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना इलाके मौरा खाप गांव की रहने वाली है. जबकि युवक दरभंगा जिले के जमालपुर थाना इलाके के कदवाड़ा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. बताया जाता है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की शुरुआत फोन पर बातचीत के दौरान शुरू हुई थी और अब फोन [पर ही दोनों ने वीडियो कॉल कर एक दूसरे को हमसफर मान लिया.