ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / आरा में लेडीज ऑफिसर के नाम पर पति करता है ड्यूटी, भ्रष्टाचार से...

आरा में लेडीज ऑफिसर के नाम पर पति करता है ड्यूटी, भ्रष्टाचार से हुआ खुलासा

09-Jul-2019 04:29 PM

By 7

ARA : भोजपुर जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जिसने जिला प्रशासन की नींद उड़ा दी है. दरअसल एक सरकारी महिला ऑफिसर के जगह पर उसके पति द्वारा ड्यूटी करने का मामला सामने आया है. महिला ग्रामीण आवास सहायक की जगह उसका पति करता है. इसकी शिकायत बीडीओ से की गई है. पूरा मामला जिले के सहार प्रखंड का है. कौरन डिहरी पंचायत के ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सहार पंचायत में कार्यरत एक महिला ग्रामीण आवास सहायक शीला देवी के पति विजय यादव के द्वारा क्षेत्र में घूम घूमकर यह बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी को कोरन डिहरी पंचायत का भी प्रभार दिया जा चुका है. पत्नी की जगह पर वह खुद हैं. प्रखंड की बैठकों में भी भाग लेते हैं. प्रखंड भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद सिंह ने आरोप लगाया कि इसपर वसूली करने का आरोप पहले भी लग चुका है. इसलिए आरोपी पर कार्रवाई होना चाहिए. ग्रामीण आवास सहायकों के मनमानीपूर्ण रवैये और बिचौलियों की मदद से वसूली किए जाने के कारण गरीबों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है. आरोप है कि बिचौलियों को नजराना नहीं देने वाले लोगों के अपना काम छोड़ कर बार-बार प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है जबकि नजराना देने वाले लोगों का मकान जल्द ही बन जा रहा है. वहीं, स्थानीय बीडीओ मनीष कुमार का कहना है कि बैठक में ग्रामीण आवास सहायक ही शामिल होते हैं, क्षेत्र भ्रमण के दौरान महिला होने के कारण उनके पति साथ रहते हैं. वसूली की शिकायत मिलने के बाद जांच की जा रही है.