Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर बिहार को मिला नया राज्यपाल, सैयद अता हसनैन की नियुक्ति, आरिफ़ मोहम्मद ख़ान की छुट्टी राज्यपालों का बड़ा फेरबदल: नंद किशोर यादव नागालैंड के गवर्नर, सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह
15-Mar-2020 10:42 AM
DELHI : भारत में कोरोना से लड़ने के लिए सरकार हर कदम उठा रही है. वहीं दूसरी ओर विदेश में फंसे नागरिकों को भी निकाला जा रहा है. चीन के बाद इटली और ईरान में कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है. ईरान और इटली से तकरीबन 400 लोगों को एयरलिफ्ट किया गया है. जिसमें 131 छात्र और 103 तीर्थयात्री शामिल हैं.
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रविवार को कहा कि कोरोनो वायरस प्रभावित ईरान में फंसे 234 भारतीय स्वदेश पहुंच गए हैं. स्वदेश पहुंचे इस बैच में 131 छात्र और 103 तीर्थयात्री शामिल हैं. विदेश मंत्री ने कहा, ईरान में फंसे 234 भारतीयों को वापस लाया गया है जिनमें छात्र और तीर्थयात्री शामिल हैं. इटली और ईरान से लोगों को विशेष विमानों द्वारा भारत लाया गया है. हालांकि अभी भी ईरान में करीब 6 हजार भारतीय फंसे हुए हैं.
'मिशन एयरलिफ्ट' पूरा होने के बाद एस जयशंकर ने ट्वीट कर ईरानी राजदूत धामू गद्दाम और इस बड़े अभियान में लगी पूरी टीम को धन्यवाद दिया. विदेश मंत्री ने ईरानी अधिकारियों को भी धन्यवाद कहा. रविवार को भारतीयों का तीसरा बैच ईरान से स्वदेश लौटा. इससे पहले शुक्रवार को दूसरा बैच भारत आया था. इसके साथ ही इटली से 218 लोगों का दल भी भारत पहुंचा है.