ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी

कोरोना वैक्सीन लगने के 16 दिन बाद डॉक्टर की मौत, पत्नी ने कहा- टीका लेने से पहले पूरी तरह से स्वस्थ्य थे..

08-Jan-2021 03:21 PM

DESK : कोरोना वैक्सीन लेने के 16 दिन बाद एक डॉक्टर की मौत हो गई. जिसके बाद उनकी पत्नी ने अपनी पति की मौत के लिए कोरोना वैक्सीन फाइजर को जिम्मेदार ठहराया है.

पूरा मामला अमेरिका के मियामी का है. जहां के रहने वाले डॉक्टर ग्रेगरी माइकल ने 18 दिसंबर को फाइजर वैक्सीन लगवाई थी और इसके ठीक 16 दिन बाद उनकी मौत हो गई थी.  जिसके बाद उनकी पत्नी हेइदी नेकेलमान ने दावा किया कि उनके पति वैक्सीन लगवाने के पहले पूरी तरह स्वस्थ थे और फीट थे. टीका लगाने के पहले उन्हें कोई बीमारी नहीं थी, लेकिन वैक्सीनेशन के बाद खून में रहस्यमयी गड़बड़ी आ गई.

news image

मीडिया से बात करते हुए हेइदी ने बताया कि  'मेरे पति की मौत का सीधा संबंध फाइजर वैक्सीन से है, क्योंकि इसे लगाने से पहले उनकी हर तरह की जांच की गई थी और उनको कोई बीमारी नहीं थी.डॉक्टरों ने कैंसर की भी जांच की थी और उनके अंदर कुछ भी गलत नहीं पाया गया था.' उनके पति रेगुलर एक्सरसाइज करते थे और स्मोकिंग भी नहीं करते थे. 

डॉक्टर ग्रेगरी माइकल की मौत के बाद फाइजर कंपनी की तरफ से सफाई दी गई है. कंपनी की तरफ से कहा गया कि हमें डॉक्‍टर ग्रेगरी के मौत की जानकारी है और इसकी जांच कर रहे हैं. लेकिन हम यह नहीं मानते कि डॉक्टर ग्रेगरी की मौत का सीधा संबंध फाइजर वैक्सीन से है. वहीं मृत डॉक्टर की पत्नी का कहना है कि टीका लगाने के बाद उसका कोई साइड इफेक्ट नहीं दिखा था. लेकिर तीन दिन बाद उनके हाथ और पैर पर लाल चकत्ते दिखने लगे थे. जांच के बाद पता चला कि उनका प्‍लेटलेट्स काफी गिर गया है और यह जीरो  पहुंच गया था. इसे छोड़कर सारी जांच रिपोर्ट नॉर्मल थी. इसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती किया जहां  लगातार प्लेटलेस्ट की कमी के कारण उनके सिर में रक्तस्रावी स्ट्रोक हुआ और कुछ ही मिनटों में उनकी मौत हो गई.