Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के इस जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, पटना आने - जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 तारीख तक रद्द, कई रेलगाड़ी का रूट बदला,जानें.... Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह
26-Oct-2021 03:49 PM
DESK: कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर कल यानी बुधवार को सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ केंद्र की बैठक होगी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों से मिलेंगे। टीकाकरण में और तेजी लाने के लिए कल बैठक आयोजित की गयी है।
गौरतलब है कि 21 अक्टूबर को 100 करोड़ वैक्सीनेशन का रिकार्ड कायम कर भारत ने कीर्तमान स्थापित किया है। इसे लेकर पीएम नरेन्द्र मोदी ने देश के डाक्टरों, नर्सों और इसमें शामिल अन्य कर्मियों का आभार जताया था। देश में टीकाकरण की तेज रफ्तार को लेकर तमाम नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई भी दी थी।
अबतक राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को 102 करोड़ से ज्यादा कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। जिन लोगों ने अब तक कोरोना का टीका नहीं लगवाया है उन्हें यह वैक्सीन लगायी जा रही है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वैक्सीन उपलब्ध करायी गयी है और टीकाकरण अभियान को और तेज किया गया है।
इससे पहले मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि विशेषज्ञों की टीम ब्रिटेन में मिले डेल्टा कोरोना वायरस सबवेरिएंट AY.4.2 की जांच में लगी हुई है। मंडाविया ने कहा कि डेढ़ लाख हेल्थ सेंटर बनाने का लक्ष्य है जिसमें 70 हज़ार से अधिक बने चुके हैं। देश में करीब 79,000 से अधिक स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों का उद्घाटन हो चुका है। मनसुख मंडाविया ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 157 नए मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी दी है। WHO की तरफ से कोवैक्सिन की मंजूरी पर कहा कि इस संगठन की एक प्रणाली है जिसमें एक तकनीकी समिति होती है। जिसने कोवैक्सिन को मंजूरी दे दी है। जबकि दूसरी समिति की बैठक के आधार पर कोवैक्सिन की मंजूरी दी जाएगी।